Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशमांग

*छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन मिला स्कूल शिक्षा सचिव और डीपीआई से*

*युक्तियुक्तकरण में व्याप्त विसंगतियों को दूर करते हुए 2008 सेटअप को लागू करने की रखी मांग*

*कमल वर्मा के नेतृत्व में केदार जैन, जाकेश साहू, विवेक दुबे, प्रदीप वर्मा की संयुक्त टीम आज दिनभर मंत्रालय में अधिकारियों से मिलते रहे*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव 7 मई 2025*

“छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन” के प्रदेश संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में छग संयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन, जागरूक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू एवं सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने अपनी टीम के साथ आज राज्य के स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी एवं संचालक लोक शिक्षण संचालनालय ऋतुराज रघुवंशी से मुलाकात की।
फेडरेशन ने वर्तमान में हो रहे युक्त युक्तिकरण की विसंगतियों को दूर करने की मांग की। शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए युक्तियुक्तकरण से पहले लंबित पदोन्नति और स्थानांतरण करने की मांग रखी। फेडरेशन ने कहा कि युक्त युक्तिकरण लागू होने के बाद स्थानांतरण पर बेन हटाने व पदोन्नति करने से स्कूलों में शिक्षकों के पद पुनः रिक्त हो जाएंगे। इसलिए यदि स्थानांतरण और पदोन्नति पहले की जाती है फिर युक्त युक्तिकरण तो सारी चीजें व्यवस्थित होगी।
2008 के सेटअप के आधार पर युक्त युक्तिकरण की मांग फेडरेशन ने की जिसके तहत प्राथमिक शालाओं में अधिकत 60 दर्ज संख्या पर एक प्रधान पाठक सहित दो सहायक शिक्षकों को पदस्थ करने की मांग की गई। इसी प्रकार मिडिल स्कूलों में एक प्रधान पाठक सहित पांच शिक्षक पदस्थ करने ज्ञापन व मांग पत्र दी गई।
जिस पर विचार करने की बात कहते हुए डीपीआई ने कहा कि जिन जिलों में पदोन्नति का मामला न्यायलयीन कारणों से बाधित नहीं है और इसके बावजूद जहां पर पदोन्नति की प्रक्रिया नहीं की जा रही है वहां की जानकारी मुझे दीजिए ताकि मैं इस दिशा में पहल कर सकूं।
शिक्षकों ने युक्तियुक्तकरण के मुद्दे पर सेटअप 2008 सहित तमाम बिंदुओं को गंभीरता से रखा जिस पर अधिकारियों ने विचार करने की बात कही।
*बीएड सहायक शिक्षकों के समायोजन के लिए फेडरेशन ने दी बधाई व धन्यवाद, सरकार का जताया आभार -*
आज सबसे पहले बीएडधारी सहायक शिक्षकों की नौकरी बहाली और इनके शिक्षा विभाग में विज्ञान सहायक के पदों पर समायोजन के लिए कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने स्कूल शिक्षा सचिव और डीपीआई का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त किया। स्कूल शिक्षा सचिव और डीपीआई से मिलने वालों में संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रवक्ता विजय राव, प्रांतीय संगठन मंत्री सुभाष शर्मा,
प्रांतीय मीडिया प्रभारी अमित दुबे, रायपुर जिलाध्यक्ष प्रदीप साहू, जिला संगठन मंत्री योगेश निर्मलकर, ब्लॉक सचिव अभनपुर भारत नेताम, जिला धमतरी की जिला टीम से डेवेश कुमार साहू, जिला कोषाध्यक्ष
लोमश प्रसाद साहू, जिला संयोजक
लोचन साहू, जिला उपाध्यक्ष
खिंजन लाल साहू , ब्लॉक सचिव आदि सम्मिलित रहे उक्त जानकारी संघ के मीडिया प्रभारी रामदेव कौशिक ने दी ।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles