WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*आदि कर्मयोगी अभियान के माध्यम से लिखा जा रहा ग्राम विकास का अध्याय*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*जनजातीय क्षेत्र के विकास में जनजातीय कार्य मंत्रालय का महाभियान “आदि कर्मयोगी अभियान”*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 25 सितंबर 2025*

आदि कर्मयोगी अभियान के तहत ग्राम पंचायत बड़े कनेरा में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के नेतृत्व में जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई और जिले के सभी अधिकारी विलेज विज़न प्लान 2030 तैयार करने के लिए उपस्थित हुए, जिसमें सभी ग्रामवासियों के साथ चर्चा करते हुए ग्राम का सामाजिक मानचित्र तैयार किया गया। इसमें उसकी भौगोलिक अवस्थितियों को दर्ज किया गया। इसके बाद ग्राम के संसाधनों का मानचित्र भी तैयार किया गया। ग्रामवासियों की ही उपस्थिति में नजरी नक्शा बनाया गया। जिसमें गांव की सीमाओं का निर्धारण, ग्राम के नाम नदी पर्वत नाले आदि के नाम में होने की जानकारी दर्ज की गई। कलेक्टर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान जनजातीय बाहुल्य गांवों के समग्र विकास के लिए भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पहल है। इस अभियान के तहत जिले के 352 गांव का विलेज प्लान तैयार कर शासकीय योजनाओं के शत प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

*सभी ग्रामवासियों के द्वारा किया गया ट्रांजैक्ट वाक*

ग्राम पंचायत बड़े कनेरा में जिला स्तर के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समस्त ग्रामवासी ट्रांजेक्ट वाक में भाग लिए। इस वॉक के माध्यम से ग्रामवासी सभी आधारभूत अवसंरचना जैसे रोड, नाली, पेयजल आपूर्ति, आवास, विद्युत, स्वाथ्य और शिक्षा जैसे विषय में चर्चा कर पंचायत भवन में एकत्रित हुए। जहाँ सभी विषय को कलेक्टर के समक्ष चर्चा करते हुए विलेज विज़न प्लान की 2030 में सम्मिलित किए।

*ग्राम सभा में होगा विलेज विज़न प्लान का अनुमोदन*

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री कृपेंद्र तिवारी ने बताया कि 02 अक्टूबर को होने वाले विशेष ग्राम सभा में इस विलेग विज़न प्लान 2030 का अनुमोदन किया जाएगा। जिसे अनुमोदन पश्चात अंतिम रूप से भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय को प्रेषित किया जाएगा। आदि कर्मयोगी अभियान के तहत गांव में बने आदि साथी की इस प्लान को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

कार्यक्रम में जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं को विस्तृत जानकारी दी गई और अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर गांव के सरपंच पंच और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles