सी एफ जवान ने खुद को मारी गोली,कारण अज्ञात,जांच के बाद होगा खुलासा
कुधुर कैम्प में तैनात था जवान।

कोंडागांव–कुधूर कैंप में पदस्थ जवान ने सर्विस राइफल से स्वयं से गोली। गोली मारने वे बाद कुधुर केम्प के अधिकारी ने घायल अवस्था में जवान को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया है जहाँ पर घायल जवान का डॉक्टर इलाज कर रहे है।
सतीश भार्गव डीएसपी नक्सल ऑपरेशन कोंडागांवसे मिली जानकारी अनुसार कुदुर कैंप में पदस्थ घायल जवान का नाम वीरेंद्र चिड़ा ने सुबह लगभग 7:30 बजे अपने बैंक में स्वयं के राइफल से स्वयं को पेट में गोली मारी। गली की आवाज सुनकर के कैंप में तैनात जवान बैरक की ओर जाने के बाद पता चला की जवान ने खुद को गोली मार दी है घायल जवान को तत्काल कुधुर कैंप में पदस्त सहायक प्लाटून कमांडर भगत सिंह यादव अन्य जवानों की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया जहां पर घायल का इलाज डॉक्टर कर रहे हैं घायल जवान की हालत अभी स्थिति बताई जा रही है। पुलिस घायल जवान की जान बचाने के लिए डीएसपी नक्सल ऑपरेशन सतीश भार्गव ने अपना रक्तदान किया। पुलिस पूरी मामले को लेकर जांच करने की बात कर रही है। घायल जवान के होश में आने के बाद ही संपूर्ण जांच की सच्चाई सामने जाएगी कि आखिर जवान ने स्वयं को क्यों गोली मारी पुलिस भी जवान की हालत ठीक होने का इंतजार कर रही है।



