WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम पंचायत लेन्ड्रा चौपाल में ग्रामीणों से रूबरू होकर सुनी समस्या-शिकायत*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर बस्तर,23 अप्रैल 2025*

कलेक्टर हरिस एस के मार्गदर्शन में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का आंकलन करने सहित जनसमस्याओं के निराकरण के लिए 23 अप्रैल से 02 मई तक ग्राम पंचायतों में जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के विकासखण्ड दरभा के ग्राम पंचायतों में बुधवार को जनचौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें जिला स्तरीय नोडल अधिकारी सहित विकासखण्ड स्तरीय एवं ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारियों के दलों द्वारा सम्बन्धित ग्राम पंचायतों में सड़क, पेयजल, बिजली, स्कूल,आयुष्मान कार्ड की उपलब्धता, स्वास्थ्य जांच इत्यादि मूलभूत सुविधाओं के साथ ही शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, सामाजिक सहायता कार्यक्रम पेंशन भुगतान, पशु टीकाकरण स्थिति का जायजा लिया गया। वहीं चौपाल में ग्रामीणों से चर्चा कर मूलभूत आवश्यकताओं की जानकारी ली गई। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन ने दरभा ब्लॉक के अंदरूनी ग्राम पंचायत लेन्ड्रा के जनचौपाल में ग्रामीणों से रूबरू होकर चर्चाकर उनकी समस्या-शिकायतें सुनी और निराकरण के लिए भरोसा दिलाया।

जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन ने दरभा ब्लॉक के सघन भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत कामानार में दरभा ब्लॉक के सभी दलों के द्वारा चौपाल में की गई कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा कर ग्रामीणों के मूलभूत आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं सुशासन तिहार के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण प्रगति की भी समीक्षा की। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बीरेन्द्र बहादुर सहित जिला स्तरीय नोडल अधिकारी तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles