WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल 80 वाहिनी के द्वारा ग्राम धोबीगुड़ा में शहीद सीटी/जीडी देवेंद्र कुमार के मूर्ति का अनावरण समारोह का आयोजन किया गया।*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, जगदलपुर 8 नवम्बर 2025*

आज दिनांक 08 नवम्बर 2025 को बस्तर पुलिस एवं केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल 80 वाहिनी के द्वारा ग्राम धोबीगुड़ा में शहीद सीटी/जीडी देवेंद्र कुमार के मूर्ति का अनावरण समारोह का आयोजन किया गया।
शहीद देवेंद्र कुमार ग्राम धोबीगोड़ा, पोस्ट असना, तहसील जगदलपुर, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) के निवासी थे।
उन्होंने 12 सितम्बर 2013 को सीआरपीएफ में भर्ती होकर ग्रुप सेंटर बिलासपुर में प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण उपरांत उनकी पहली पोस्टिंग 222वीं बटालियन, सीआरपीएफ, निमेड़ (बीजापुर) में हुई। तत्पश्चात वे 175वीं बटालियन, सीआरपीएफ, असम में सेवारत रहे।
दिनांक 05 दिसम्बर 2021 को उनकी पदस्थापना 196वीं बटालियन, सीआरपीएफ, उसूर (बीजापुर) में की गई थी।

दिनांक 19 अप्रैल 2024 को शहीद देवेंद्र कुमार लोकसभा चुनाव–2024 (GPE-2024) के अंतर्गत गलगम क्षेत्र, जिला बीजापुर में चुनाव ड्यूटी पर तैनात थे।
ड्यूटी के दौरान तलाशी अभियान के समय नक्सलियों द्वारा दो IED विस्फोट में घायल हुए और इलाज के दौरान 19 अप्रैल 2024 को वीरगति को प्राप्त हो गए। आज मुख्य अतिथि श्री किरण देव विधायक जगदलपुर के द्वारा शहीद देवेंद्र कुमार की प्रतिमा का अनावरण किया गया तथा पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई एवं शहीद के परिवार के सदस्यों का सम्मान किया गया।सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद देवेंद्र कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
*इस अवसर मुख्य अतिथि श्री किरण देव के अतिरिक्त ,बस्तर के विधायक श्री लखेश्वर बघेल,शहीद की माता श्रीमती दयमती सेठिया,श्री एस. अरुण कुमार डीआईजी रेंज जगदलपुर, श्री एन.के. सिंह डीआईजी सीआरपीएफ छत्तीसगढ़ सेक्टर , पुलिस अधीक्षक बस्तर श्री शलभ कुमार सिन्हा,श्री जितेंद्र कुमार कमांडेंट 80 Bn अन्य अधिकारी कर्मचारी शहीद के परिजन सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।*।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह (मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles