WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

मतदाता जागरूकता के लिए चलायें जाएंगे अभियान, तैयारियों की समीक्षा

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

मजबूत लोकतंत्र में प्रत्येक जन की भागीदारी होअनिवार्य।

कलेक्टर श्री दुदावत की अध्यक्षता में हुई तैयारियों की समीक्षा

कोंडागांव, 15 मार्च 2024--आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक की।
जिला कार्यालय के भूतल स्थित सभाकक्ष में गुरुवार को आयोजित बैठक के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु जागरुकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे, जिसमें मैराथन, हस्ताक्षर अभियान, सोशल मीडिया कैंपेन, प्रभात फेरी, जिंगल, कॉन्सर्ट, प्रतियोगिता आदि कराया जाएगा। साथ ही इस कार्य में जिला प्रशासन सभी सरकारी, गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर सभी क्षेत्रों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, ताकि सभी मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि स्वीप का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना है। मजबूत लोकतंत्र में प्रत्येक जन की भागीदारी अनिवार्य है। इसके लिए यह आवश्यक है कि सभी पात्र मतदाता मतदान करें। उन्होंने कहा कि जिस भी बूथ में कम वोटिंग प्रतिशत रहती है वहां स्वीप द्वारा ज्यादा से ज्यादा जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे, ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत को बढ़ाया जा सके।
उन्होंने कहा कि कार्य योजना बनाकर मतदाता जागरूकता हेतु रोचक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, जिसमें लोगों की अधिक से अधिक सहभागिता हो। कार्यक्रम को आयोजित करते हुए आमजनों को मताधिकार के महत्व को बताएं। उन्होंने स्कूल, कॉलेज में स्वीप के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने को कहा।सभी सरकारी, गैर सरकारी संगठनों में बूथ अवेयरनेस ग्रुप गठित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में आप सभी की भूमिका एवं सहभागिता महत्वपूर्ण है इसलिए सभी बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लें एवं लोगों को भी प्रेरित करें कि ज्यादा से ज्यादा लोग वोट करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नीलम टोप्पो सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles