WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*भाजपा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनायेगी सेवा पखवाड़ा*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

* राष्ट्र सेवा व जन सेवा भाजपा का ध्येय वाक्य, राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर मनाया जायेगा सेवा पखवाड़ा – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन से आरम्भ होकर गाँधी जयंती में पूर्णता पायेगा भाजपा का सेवा पखवाड़ा

सेवा पखवाड़ा जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, विशेष रूप से शामिल हुये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर,9 सितम्बर 2025

भारतीय जनता पार्टी आगामी 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनायेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन से आरंभ होकर गांधी जयंती में सेवा पखवाड़ा का समापन होगा। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच पहुँच कर स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, जनस्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण, संगोष्ठी आदि सेवा कार्य में मनोयोग से जुटेंगे। जिसकी तमाम तैयारियों को लेकर आज सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में सेवा पखवाड़ा जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव शामिल हुये। श्री देव ने कहा कि राष्ट्र सेवा व जन सेवा भारतीय जनता पार्टी का ध्येय वाक्य है। राष्ट्रीय स्तर व प्रदेश स्तर पर सेवा पखवाड़ा का आयोजन इसी उद्देश्य के साथ किया जा रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि सेवा पखवाड़ा के विविध कार्यक्रमों को भाजपा के देवतुल्य कार्यकता जनता के बीच पहुँच कर समर्पण भाव से पूरा करें। सेवा पखवाड़ा में स्वच्छता अभियान, एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, जन स्वास्थ्य शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर डाकूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन, प्रबुद्ध वर्ग संवाद, दिव्यांग व अन्य विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान, लोकल फाॅर वोकल का प्रचार, खेलकूद प्रतियोगिता, विकसित भारत पर चित्रकला प्रतियोगिता आदि सेवा कार्यक्रम होंगे। 25 सितम्बर को पं.दीनदयाल उपाध्याय जयंती सभी बूथों में मनायी जायेगी। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के जिला प्रभारी व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया ने कार्यशाला में सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों को विस्तार से रखा। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से सेवा पखवाड़ा में कर्मठता से कार्य करने अपेक्षा की।

कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री नरसिंह राव व आभार प्रदर्शन जिला कोषाध्यक्ष रजनीश पाणिग्रही ने किया। कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप,*
पूर्व विधायक डा सुभाऊ कश्यप, लच्छू राम कश्यप, विद्याशरण तिवारी, रूपसिंह मण्डावी, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा, बलदेव मण्डावी,संतोष बघेल,मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, प्रकाश झा, पुरूषोत्तम जोशी, तरूण पाण्डेय, प्रवीण सांखला, पीताम्बर कश्यप, सुखदेव मण्डावी, महेन्द्र सेठिया, मंगतु कश्यप, सुनील कुहरामी, हरिराम मण्डावी, देवीप्रसाद बेंजाम, आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी, अतुल कौशल, शशिनाथ पाठक, दिगम्बर राव, रंजीत पाण्डेय, विक्रम सिंह यादव, निर्मल पाणिग्रही, संग्राम सिंह राणा, त्रिवेणी रंधारी, लक्ष्मण झा, संजय विश्वकर्मा, कलावती कसेर, श्वेता बघेल, सुधा मिश्रा, नरेंद्र पाणिग्रही,प्रदीप देवांगन, राजेश श्रीवास्तव आदि सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह ( मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles