WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*भाजपा अपने हर वादे को पूरा करती है- किरण देव,केन्द्र की मोदी सरकार के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा चलायेगी संकल्प से सिद्धी तक अभियान, 25 जून तक होंगे विविध कार्यक्रम*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*भाजपा ने किया जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन*

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्पों को सिद्ध किया है – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव*

*मोदी सरकार के 11 वर्ष के कार्यकाल में भारत समृद्ध व शक्तिशाली बना – बस्तर सांसद महेश कश्यप

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर 10 जून 2025*

केन्द्र की मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में संकल्प से सिद्धी अभियान चलाया जा रहा है। इस विषय पर आज मंगलवार को भाजपा जिला बस्तर द्वारा पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाउन हॉल में जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव उपस्थित रहे। श्री देव ने केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुये 25 जून तक चलाये जा रहे संकल्प से सिद्धी अभियान को लेकर कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा जो कहती है, उसे पूरा करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो घोषणा करते हैं, उसे धरातल पर साकार रूप देते हैं। केन्द्र में स्थापित भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत 11 वर्षों में भारत लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ा हैं, मजबूत हुआ है। दुश्मनों को घर में घुसकर भारत धूल चटाता है। मोदी सरकार के 11 वर्ष के सफलतम कार्यकाल के प्रत्येक कार्य धरातल पर दिखते है। आमजनों को केन्द्र सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिला है और लगातार मिल रहा है। किरण देव ने कहा कि संकल्प से सिद्धी तक कार्यक्रम में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों को जुड़ना है और निर्धारित कार्यक्रमों के माध्यम से आमजनों के मध्य पहुंचना है। देव ने कहा कि जिन्हें भी कार्यक्रम विषयक दायित्व सौपें गये हैं, उसका निर्वहन बडी़ गंभीरता से करना है।
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के 11 वर्ष के कार्यकाल में देश समृद्ध व शक्तिशाली हुआ है। भारत का प्रत्येक नागरिक इस बेहतर बदलाव को समझ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने अपने संकल्पों को सिद्ध किया है व जनहित की योजनाओं को जन जन तक सफलतापूर्वक क्रियान्वित भी किया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय एवं पूर्व जिलाध्यक्ष व संकल्प से सिद्धी तक अभियान के संयोजक रुप सिंह मण्डावी ने विस्तार से कार्यक्रम की जानकारी कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री नरसिंह राव ने किया। आयोजन के समापन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नक्सली हमले में बलिदान हुये कोंटा एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे को मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा के संकल्प से सिद्धी कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, विधायक विनायक गोयल, पूर्व विधायक डा. सुभाऊ कश्यप, बैदूराम कश्यप, लच्छू राम कश्यप, विद्याशरण तिवारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मण्डावी, श्रीधर ओझा, रजनीश पाणिग्रही, व्ही एस राजपूत, ललिता बघेल, बाबुल नाग, नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा सहित जिले के सभी मण्डल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles