WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, नक्सलियों का विशाल डंप बरामद, प्रेशर कुकर IED किया गया नष्ट*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आज तक , नारायणपुर , 2 फ़रवरी 2026*

नारायणपुर (छत्तीसगढ़)।
घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। नारायणपुर पुलिस, डीआरजी एवं 53वीं वाहिनी आईटीबीपी की संयुक्त टीम ने सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों का एक विशाल डंप बरामद किया है। इस कार्रवाई से नक्सलियों की एक बड़ी साजिश नाकाम हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह संयुक्त सर्च ऑपरेशन ग्राम मडोड़ा से भोटोर के बीच स्थित घने एवं दुर्गम जंगलों में चलाया गया। यह क्षेत्र लंबे समय से नक्सलियों की गतिविधियों और मूवमेंट के लिए संवेदनशील माना जाता रहा है। खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन की योजना बनाई थी।
सर्चिंग के दौरान जंगल के भीतर जमीन में छिपाकर रखा गया नक्सलियों का एक बड़ा डंप बरामद किया गया। डंप से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के साथ-साथ दैनिक उपयोग का सामान भी मिला है। बरामद सामग्री में बड़ी संख्या में डेटोनेटर, ड्रम, राशन सामग्री, बर्तन, कपड़े और अन्य आवश्यक सामान शामिल हैं।
ऑपरेशन के दौरान एक प्रेशर कुकर IED भी बरामद किया गया, जिसे नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाया गया था। आईटीबीपी की बीडीएस (बम डिस्पोजल स्क्वॉड) टीम ने अत्यंत सावधानी बरतते हुए IED को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया। समय रहते IED के नष्ट होने से किसी बड़ी घटना को टाल दिया गया।
सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आशंका है कि नक्सली इस डंप का उपयोग लंबे समय तक जंगल में ठहरने और सुरक्षाबलों पर हमले की साजिश के तहत कर रहे थे। इस कार्रवाई से नक्सलियों के लॉजिस्टिक नेटवर्क को गहरा झटका लगा है।
बरामद सामग्री की विस्तृत जांच की जा रही है, जिससे नक्सलियों के मूवमेंट, सप्लाई रूट और नेटवर्क से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई जा सकें। फिलहाल क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है तथा आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है।
सुरक्षा बलों ने स्पष्ट किया है कि नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी रहेगा और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा स्थापित करने के लिए ऐसे ऑपरेशन आगे भी पूरी मुस्तैदी से किए जाएंगे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles