WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत सभी वंचित हितग्राहियों को लाभान्वित करें*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 19 नवंबर 2024*

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत जिले के छूटे हुए हितग्राहियों को शत-प्रतिशत लाभ दिलाने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने इसके क्रियान्वयन के लिए सुनियोजित शिविर के आयोजित करने और आय, जाति प्रमाण पत्र बनाने में आ रही दिक्कतों को दूर करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे विभागीय प्रगतिरत कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराएं और कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
कलेक्टर श्री दुदावत ने बैठक में किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक और बीज की उपलब्ध कराने कृषि केंद्रों में जांच के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि वे सेम्पल लेकर जांच कराएं और गुणवत्ताहीन पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही करें। साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों को सहकारी समिति से ही उर्वरक खरीदने के लिए प्रोत्साहित करें। कलेक्टर ने राशन कार्ड की ईकेवायसी, पीडीएस बारदाना संग्रहण की प्रगति सहित विभिन्न निर्माण कार्यों के प्रगति की जानकारी ली। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत स्वीकृत कार्यों में प्रगति लाने के लिए सभी नोडल अधिकारियों को नियमित रूप से गांव में जाकर निगरानी करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों के लिए बनाए गए नोडल अधिकारियों को भी अपने-अपने केन्द्रों का नियमित निरीक्षण कर सत्यापन का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक की तैयारी के संबंध में भी चर्चा की गई। साथ ही नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान के क्रियान्वयन, कुपोषण के दर में कमी लाने प्रभावी अनुश्रवण, किशोरी बालिकाओं के लिए योजना के समुचित क्रियान्वयन सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर डीएफओ श्री गुरूनाथन, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles