Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशस्वास्थ्य

*महारानी अस्पताल जगदलपुर में बीसीएलएस एवं एसीएलएस कार्यशाला का हुआ आयोजन*

*हैदराबाद के विशेषज्ञों ने गम्भीर दुर्घटनाओं से होने वाली अकाल मौत को रोकने सम्बन्धी क्रिटीकल केयर को किया साझा*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 26 जुलाई 2025*

कलेक्टर श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में बस्तर अंचल के सबसे पुराने महारानी अस्पताल में शनिवार को बीसीएलएस और एसीएलएस जीवनरक्षक प्रक्रियाओं के प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन स्वास्थ्य विभाग और यशोदा हॉस्पिटल हैदराबाद के सहयोग से आयोजित किया गया। इस कार्यशाला में हैदराबाद के यशोदा हॉस्पिटल के क्रिटिकल केयर डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. कलाधर एस और उनके सहयोगी मैनेजर श्री रवि यादव के द्वारा गंभीर दुर्घटनाओं जैसे रोड एक्सीडेंट, करंट लगने, पानी में डूबने जैसी स्थिति में होने वाली अकाल मौत को रोकने के लिए तात्कालिक तौर पर किए जाने वाले प्रक्रिया को बेहद सरल और प्रभावशील तरीके से साझा किया गया। इस दौरान बस्तर जिले के जिला अस्पताल (महारानी अस्पताल) समेत जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में सेवारत चिकित्सक, ग्रामीण चिकित्सा सहायक और स्टाफ नर्सों को उक्त सम्बन्ध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया, ताकि दुर्घटनाओं में होने वाली अकाल मौत पर अंकुश लगाया जा सके। इस अवसर पर बेसिक लाइफ सपोर्ट के बारे में भी उपस्थित सभी प्रतिभागियों को समझाया गया। मानसून काल होने की वजह से बस्तर जैसे वनाच्छादित क्षेत्र में सर्पदंश से होने वाली अकाल मौतों पर भी लगाम लगाए जाने के उद्देश्य से उन्हें प्राथमिक तौर पर दिए जाने वाले उपचार के बारे में भी उपस्थित सभी प्रतिभागियों को जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक एवं अधीक्षक सह सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद के साथ महारानी अस्पताल के एनेस्थीसिया विभाग के प्रमुख डॉ.वीके ध्रुव, डॉक्टर तृषा, शल्य क्रिया विशेषज्ञ डॉ. एसएन अग्रवाल, डॉ. गुप्ता, डॉ. ए राजा, डॉ.राज, डॉ.भंवर शर्मा, डॉ.श्रेयांश वर्धन जैन, अस्पताल सलाहकार डॉ. नीरज ओझा के साथ ही सभी सीएचसी, पीएचसी से आए चिकित्सकगण और ग्रामीण चिकित्सा सहायक तथा बड़ी संख्या में क्रिटीकल केयर से जुड़े स्टाफ नर्स एवं पैरामेडिकल स्टॉफ मौजूद रहे।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह*

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles