WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*चित्रकोट जलप्रपात पर्यटन केंद्र में बवाल, लोहंडीगुड़ा एसडीएम ने नाका किया सील*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, जगदलपुर/बस्तर 20 मई 2025*

सोमवार को बस्तर के प्रसिद्ध जलप्रपात चित्रकोट पर्यटन केंद्र में जमकर हंगामा हुआ. दरअसल लोहंडीगुड़ा एसडीएम नीतीश वर्मा ने चित्रकोट समिति द्वारा संचालित नाके को अवैध बताते हुए सील कर दिया. नाके को सील किए जाने से नाराज चित्रकोट समिति के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन और हंगामा किया. समिति के लोगों ने मारडूम चौक से जाने वाले चित्रकोट मार्ग को जाम कर दिया. धरने पर बैठे लोगों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया.

*नाके को सील करने पर फूटा समिति का गुस्सा:* करीब पांच घंटे तक चित्रकोट समिति के लोग सड़कों जाम कर प्रदर्शन करते रहे. प्रदर्शन और हंगामे की वजह से चित्रकोट जाने वाले पर्यटक काफी देर तक सड़कों पर फंसे रहे. मौके पर लोहंडीगुड़ा एसडीएम नीतीश वर्मा, तहसीलदार कैलाश पोयम, एसडीओपी ईश्वर त्रिवेदी, लोहंडीगुड़ा थाना प्रभारी रवि कुमार बैगा प्रदर्शन कर रहे लोगों को काफी देर तक मनाते रहे. लेकिन बात नहीं बनी. जिसके बाद एसडीएम के आदेश पर सख्ती दिखाते पुलिस को बल प्रयोग कर सड़क से हटाने का आदेश दिया. जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने देखते ही देखते महज कुछ मिनट में ही प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटा कर लोहंडीगुड़ा थाने पहुंचा दिया.

*लोहंडीगुड़ा एसडीएम ने नाका किया सील चित्रकोट समिति की दलील:* गांव के सरपंच भंवर मौर्य का कहना है कि मार्च महीने में ही ग्राम सभा कर नई समिति को नाके की जिम्मेदारी दी गई थी. जबकि पुरानी समिति द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया गया. पुरानी समिति पर कोई कार्यवाही न करते हुए नई समिति के काम पर प्रतिबंध लगाने का काम किया गया. गांव के सरपंच भंवर मौर्य ने लोहंडीगुड़ा एसडीएम के मेहमानों के लिए उचित व्यवस्था समिति द्वारा नहीं किए जाने के चलते यह कार्यवाही करने का आरोप लगाया.

*नाके का संचालन गलत तरीके से किया जा रहा था: नीतीश वर्मा, एसडीएम, लोहंडीगुड़ा*

नई समिति को नाके की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. पुरानी समिति ने तो इसमें भ्रष्टाचार किया था. पुरानी समिति पर कार्रवाई करने के बजाए नाके को सील कर दिया ये ठीक नहीं है: भंवर मौर्य, सरपंच, चित्रकोट

एसडीएम नीतीश वर्मा ने कहा:- पर्यटन स्थल में नाके का संचालन गैर कानूनी तरीके से किया जा रहा था. इसको लेकर उनके पास शिकायत की गई थी. इसको लेकर वर्तमान समिति को उन्होंने सूचना भी दी. समिति पंजीकृत भी नहीं थी. कथित तौर पर जिस ग्रामसभा में नई समिति को नाका संचालन का आदेश दिया गया. उस ग्राम सभा में महज 25 लोगों के ही दस्तखत है. इनमें से अधिकतर समिति संचालक है.

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles