WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*अपहरण कर मारपीट और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार बोधघाट थाना क्षेत्र का हैं मामला*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, जगदलपुर 4 अगस्त 2025*

प्रकरण के दो मुख्य आरोपी की लगातार पता साजी किया जा रहा है

गिरफ्तार आरोपी :-(1) नीलम नाग पिता प्रेश नाग उम्र 22 वर्ष निवासी बैला बाजार जगदलपुर
(2) संजू उर्फ़ पिंटू पिता भागरथी बघेल उम्र 22 वर्ष निवासी दंतेश्वरी वार्ड जगदलपुर

पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में एक व्यक्ति को अपहरण कर मारपीट कर लूट की घटना की वारदात में शामिल दो युवक को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि थाना बोधघाट के गीदम नाका के पास स्थित एक कबाड़ी यार्ड जिसका संचालन नितिन साहू नाम का व्यक्ति कर रहा है ने अपने दोस्त आयुष राजपूत के साथ दिनांक 25. 07.25 को रात 09.30 को अपने यहां 10 से साल ड्राइवरी का काम कर रहे खुर्शीद अहमद पिता नवाब अली, 34 साल, कौशांबी, UP जो कि वर्तमान में गीदम नाका में किराया के मकान में रह कर अन्य के यहां ड्राइवरी का काम कर रहा था को फोन कर गाड़ी लेकर हैदराबाद ले जाने के लिए बुलाया और खुर्शीद द्वारा मना करने पर उसे बल पूर्वक अपने गाड़ी में बैठाकर उसे सरगीपाल स्थित अजुनी फार्म हाउस में ले गए जहां उसके साथ बंधक बनाकर मारपीट किया गया तथा पूर्व में गाड़ी चलाने के दौरान अवैध पैसे अर्जन की बात का आरोप लगाते हुए घर में कॉल कर इसे जान से मार देने की धमकी देते हुए 1,00,000/ रुपए की मांग किए, तत्पश्चात इसे बंधक बनाकर हैदराबाद ले गए और इसे शहर के बाहर एक जंगल में रोड किनारे छोड़ दिया गया तथा आरोपीगण वहीं से फरार हैं, दिनांक 02.08.25 को पीड़ित से संपर्क कर उसे कार्यवाही का आश्वाशन देने से उसके द्वारा थाना बोधघाट में अपराध दर्ज कराने पर अपराध क्रमांक 327/25
धारा 140.2, 309.6, 133 BNS
तथा 25,27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है।

विवेचना दौरान पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक अमित देवांगन के पर्यवेक्षन में तत्काल कार्यवाही हेतु लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम तैयार कर प्रकरण में शामिल आरोपियों की पता साजी की जा रही है, उक्त टीम के द्वारा प्रार्थी की निशानदेही पर घटना स्थान अजूनी फॉर्म हाउस का निरीक्षण कर मौक़े से आरोपीगण तथा प्रार्थी से संबंधित आवश्यक साक्ष्य को एकत्रित कर कब्जा पुलिस लेकर घटना स्थल को शील किया गया, पता साजी दौरान घटना में शामिल दो अन्य आरोपी नीलम नाग पिता प्रेश नाग उम्र 22 वर्ष, संजू उर्फ़ पिंटू बघेल उम्र 22 वर्ष दोनों निवासी दंतेश्वरी वार्ड जगदलपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसके द्वारा आयुष राजपूत एवं मिथलेश साहू के साथ मिलकर घटना कारित करना कबूल करने से उक्त दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय पेश किया गया, तथा प्रकरण में हैदराबाद से ही फरार मुख्य आरोपीगण नितिन साहू तथा आयुष राजपूत की लगातार पतासाजी की जा रही है, पता तलाश हेतु अलग अलग दिशाओं में टीम भेजी गई है।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह (मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles