WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवखेलछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*बस्तर ओलम्पिक 2024: केशकाल विकासखंड में तीसरे दिन खेल संपन्न*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अपने प्रतिभा का किया प्रदर्शन*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 12 नवम्बर 2024*

केशकाल में बस्तर ओलंपिक 2024 के विकास खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का तीसरा दिन आज संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में कुल 275 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आठ अलग-अलग खेलों में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। इस दौरान खिलाड़ियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया, जिसमें उनके लिए भोजन, पेयजल और चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। चिकित्सा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक मेडिकल वाहन और मेडिकल स्टाफ तैनात किया गया था।

बस्तर ओलम्पिक के विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में आज कुए जोन के माड़गाँव, रावबेडा, गढ़धनोरा, होनहेड़ और उमरादाह ग्राम पंचायतों से आए खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। आगामी बुधवार को बहीगांव जोन के 22 पंचायतों के खिलाड़ी भी इन खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मैदान में उतरेंगे। खिलाड़ियों की शारीरिक सेहत बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा ओआरएस घोल भी वितरित किया गया ताकि खेल के दौरान वे निर्जलीकरण से सुरक्षित रहें।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर ओलंपिक जैसी प्रतियोगिताएं स्थानीय युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण कदम है। राज्य शासन का उद्देश्य है कि बस्तर क्षेत्र के युवा खेलों के माध्यम से सकारात्मकता और विकास की ओर बढ़ें। बस्तर ओलंपिक 2024 के आयोजन से बस्तर क्षेत्र के युवाओं को नई संभावनाओं से जोड़ने और उनके जीवन में बदलाव लाने का लक्ष्य रखा गया है।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles