WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*लालबाग में अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का हुआ अनावरण*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*जयंती पर अटल जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर 25 दिसंबर 2025*

शहर के लालबाग में गुरुवार को भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर मनाए जा रहे सुशासन दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग से जुड़े रहे। इस अवसर पर बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूप सिंह मंडावी, महापौर श्री संजय पांडेय, सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा, पूर्व विधायक श्री संतोष बाफना, श्री लच्छू राम कश्यप, श्री सुभाऊ कश्यप सहित अन्य उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी तरह नगर पंचायत बस्तर में भी अटल जी के प्रतिमा का अनावरण किया गया ।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने अटल बिहारी बाजपेयी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि वे एक दूरदर्शी नेता, प्रखर वक्ता और संवेदनशील राजनेता थे। उनका जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन और राष्ट्रीय एकता के लिए समर्पित रहा। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं युवा उपस्थित रहे। सभी ने अटल जी के विचारों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह (मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles