Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

थाना अनंतपुर पुलिस के द्वारा सीमावर्ती राज्य उड़ीसा से शराब परिवहन करते तस्कर को टोयेटा कार सहित किया गिरफ्तार।

जप्त दीगर राज्य उड़ीसा का मेकडॉवल नम्बर-वन 02 पेटी कुल 96 नग।

जप्त बीयर और अंग्रेजी शराब कुल 185.280 बल्क लीटर।

जप्त बीयर और अंग्रेजी शराब का जुमला किमती 57,600 रूपये।

शराब परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन टोयोटा क्रमांक CG 27P 9306 को किया गया जप्त।

जप्त शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन टोयेटा का किमत 12 लाख रूपये।

नाम आरोपी संजीत मंडल पिता स्व. रामलाल मंडल उम्र 34 वर्ष साकिन उमरगांव “ब” थाना अनंतपुर जिला कोण्डागांव को किया गया गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ आजतक कोंडागांव/अनतपुर 16 सितम्बर 2024

जिला कोण्डागांव में तत्कालिन प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रूपेश कुमार डाण्डे (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री रूपेश कुमार (रा.पु.से.) के नेतृत्व में थाना अनंतपुर क्षेत्र में अवैध शराब तस्कर पर लगातार कार्यवाही की जा रही थी।

दिनांक 15.09.2024 को थाना अनंतपुर को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि उड़ीसा राज्य से अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए वाहन टोयेटा कार से एक व्यक्ति आ रहा है कि सूचना पर ग्राम बीजापुर चेक पोस्ट नाका पर घेराबंदी कर उड़ीसा के तरफ से आ रही टोयेटा रूमीयन सफेद कलर का कार क्रमांक CG 27P 9306 को रोककर तलाशी लेने पर वाहन के पीछे डिक्की और पीछे सीट में 14 पेटी हंटर बियर शराब अंग्रेजी शराब प्रत्येक पेटी में 24-24 नग प्रत्येक नग 500 एमएल किमती 40,320 रूपये, 02 पेटी नम्बर-01 अंग्रेजी शराब प्रत्येक पेटी में 48-48 नग प्रत्येक नग 180 एमएल किमती 17,280 रूपये, कुल 16 पेटी में जुमला 185.280 लीटर सीलबंद हालात में भरी हुई मिली। अंग्रेजी शराब जुमला कीमती 57,600 रूपये को जप्त कर आरोपी संजीत मंडल पिता स्व. रामलाल मंडल उम्र 34 वर्ष साकिन उमरगांव “ब” थाना अनंतपुर जिला कोण्डागांव के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से थाना अनंतपुर में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अखिलेश धीवर, सउनि. डोमन दीवान, सउनि. अभिराम मेश्राम, प्र.आर. नेमीचंद भण्डारी, भावेश मण्डावी, भूपेन्द्र मरकाम, रमेश मरकाम, आरक्षक. रामजी वट्टी, लक्ष्मी प्रसाद बघेल, मनराज वट्टी, सोपसिंह मरकाम, व थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles