Breaking
*प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित**संघर्ष के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. पहुंचा कोण्डागांव-माकड़ी ब्लॉक के गांवों में**महिला सहायता सेवाओं की समीक्षा हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*जगदलपुर में आंगनवाड़ी सहायिकाओं और पालना कार्यकर्ताओं के लिए 5 पदों पर निकली भर्ती*

*2 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन*

*छत्तीसगढ़आजतक, जगदलपुर,22 जुलाई 2025*

एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय, जगदलपुर (शहरी) ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पालना के साथ ही सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन 2अगस्त तक किए जा सकते हैं।
एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय, जगदलपुर (शहरी) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कुल 5 पद रिक्त हैं, जिनमें 01 पद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पालना तथा 04 पद आंगनवाड़ी सहायिका के लिए हैं। इनमें गांधी नगर वार्ड में स्थित कलेक्टोरेट परिसर के पालना केंद्र में पालना कार्यकर्ता के 1 पद पर भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही वीर सावरकर वार्ड, महारानी वार्ड, गुरु गोविंद सिंह वार्ड और राजेंद्र नगर वार्ड सहायिका के एक-एक पदों पर भर्ती की जाएगी।
आवेदन सीधे एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय, जगदलपुर (शहरी) में जमा किए जा सकते हैं। आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। एक वर्ष या अधिक सेवा का अनुभव रखने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अथवा सहायिका अथवा सह-सहायिका अथवा संगणिका को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदिका उस वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए जिस वार्ड में आंगनवाड़ी केंद्र स्थित है। निवास के प्रमाण के रूप में वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में दर्ज नाम और संबंधित वार्ड की मतदाता सूची में नाम दर्ज होने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। इसके अतिरिक्त, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा जारी संबंधित वार्ड का निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य है।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु 12वीं बोर्ड उत्तीर्ण तथा आंगनवाड़ी सहायिका पद हेतु 8वीं बोर्ड उत्तीर्ण होना आवश्यक है। यदि शहरी परियोजना में कोई आवेदिका सहायिका पद हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के साथ नहीं मिलती है, तो शैक्षिक योग्यता शिथिल कर विचार किया जाएगा। अनुभवी कार्यकर्ता अथवा सहायिका अथवा सह सहायिका और गरीबी रेखा परिवारअंतर्गत अनुसूचित जाति तथा जनजाति परिवार की महिला या तलाकशुदा महिला होने पर अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। ये पद पूर्णतः मानसेवी तथा अंशकालिक होंगे। इन्हें केंद्र शासन एवं राज्य शासन द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जाएगा। इच्छुक और योग्य महिला उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।
*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह*

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles