WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

क्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

भाजपा नेता स्व० असीम राय की हत्या में आरोपियों की हुयी गिरफ्तारी,संशनीखेज खुलासा

षडयंत्र के तहत सुपारी किलिंग

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

प्रेस विज्ञप्ति

भाजपा नेता स्व० असीम राय की हत्या में आरोपियों की हुयी गिरफ्तारी

पखांजूर/कांकेर–दिनांक 07.01.2024 को पखांजूर में भाजपा नेता स्व. श्री असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दीगयी थी। जिस पर थाना पखांजूर में अपराध क्र. 04/2024 धारा 302, 34 भाववि. के अंतर्गत अपराधपंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। हाई प्रोफाइल मर्डर केस होने के कारण मामले में आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु बस्तर रेंज पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पी. द्वारा पुलिस अधीक्षक कांकेर श्रीदिव्यांग पटेल के निर्देशन में एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी द्वारा आरोपियों की पहचान हेतु पूरे पखांजूर शहर का सीसीटीव्ही का अवलोकन किया गया अवलोकन पर पाया कि पल्सर बाईक मेंदो आरोपियों ने स्व. श्री असीम राय का उनके कॉप्लेक्स से घर जाने के दौरान पीछा किया और बाईक चलाते हुये पीछे बैठे आरोपी ने मृतक को पिस्टल से शूट कर दिया और पीव्ही 32 चौक से डोटोमेटा की तरफ भागे हैं। जिसमें से बाईक में पीछे बैठकर पिस्टल चलाने वाले आरोपी की पहचान पी व्ही 82निवासी विकास तालुकदार के रुप में की गयी। मुखबीर के माध्यम से पता चला कि विकास तालुकदारको अक्सर पीव्ही 125 निवासी नीलरतन मंडल के साथ घुमते फिरते देखा गया है। नीलरतन मंडल कोहिरासत में लेकर कडाई से पूछताछ करने पर उसने स्व. श्री असीम राय की हत्या के पूरे षड़यंत्र कर खुलासा किया और बताया कि पखांजूर निवासी मंडल मेडिकल के प्रोपराईटर सोमेन्द्र मंडल, पीव्ही 28निवासी सर्वजीत उर्फ सुरजीत एवं पीव्ही 36 निवासी रीपन तीनों ने उससे मुलाकात कर बोला कि पखांजूर के कांग्रेस नेता बप्पा गांगुली, विकास पाल और पीव्ही 28 निवासी जितेन्द्र बैरागी तीनों मिलकरभाजपा नेता स्व. श्री असीम राय की हत्या करवाना चाहते हैं। नीलरतन ने असीम राय की हत्या के लियेअपने मौसेरे भाई शार्प शूटर विकास तालुकदार और जयंत विश्वास की मुलाकात सोमेन्द्र से करवायी औरअसीम राय की हत्या के लिये नीलरतन मंडल, विकास तालुकदार एवं जयंत विश्वास ने 7 लाख रुपये मेंस्व. असीम राय की हत्या करने का ठेका लिया गया। सोमेन्द्र मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ करनेपर स्व. श्री असीम राय की हत्या के षड़यंत्र में शामिल होना कुबूल किया और बताया कि 03 दिसंबरमृतक की हत्या करते समय गोपीदास बाईक चला रहा था एवं शूटर विकास तालुकदार ने बाईक में पीछे बैठकर पिस्टल से मृतक को शूट किया।मृतक की हत्या में शामिल पल्सर बाईक चलाने वाले आरोपी पीव्ही 121 निवासी गोपीदास को उसके घर में दबिश देकर हिरासत में लिया गया एवं उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त काले रंग की बिना नंबर वाली पल्सर बाईक, 3 लाख रुपये, एक राउंड, हत्या के समय पहने हुये हुडी जैकेट एवं अन्य कपड़े बरामद किये गये, उसने विकास तालुकदार के साथ मिलकर मृतक की हत्या करना कबुल किया। आरोपी नीलरतन मंडल के कब्जे से 50000 रुपये बरामद किया गया।आरोपी विकास तालुकदार घटना दिनांक से ही फरार है जिसकी संभावित लोकेशन पर पता तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:-

01. बप्पा गांगुली पिता स्व. आशुतोश गांगुली उम्र 57 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 06 पखांजूर।

02. विकास पाल पिता स्व. विजय पाल उम्र 47 वर्ष निवासी पखांजूर।

03. सोमेन्द्र मंडल पिता स्व. श्यामल मंडल उम्र 33 वर्ष नयाबाजार पखांजूर। ठाकुर दास मंडल उम्र 34 वर्ष पीव्ही 125।

04. नीलरतन मंडल पिता 05. गोपी दास पिता स्व. गंगाधर दास उम्र 31 वर्ष निवासी पीव्ही 121 |

06. रीपन सदियाल पिता स्व. रमेश सदियाल उम्र 42 वर्ष साकिन पीव्ही. 36 चांदीपुर।

07. सुरजीत बाला पिता शिवचरण बाला उम्र 46 वर्ष साकिन पीव्ही. 36 चांदीपुर।

08. समीत मांझी पिता स्व. अनिल मांझी उम्र 32 वर्ष साकिन पीव्ही. 36 चांदीपुर।

09. तपन मंडल पिता निरापद मंडल उम्र 46 वर्ष साकिन पीव्ही. 36 चांदीपुर।

10. जितेन्द्र बैरागी पिता दिनबंधु बैरागी उम्र 37 वर्ष साकिन पीव्ही. 28 चांदीपुर।

11. जयंत विश्वास पिता जगदीश विश्वास उम्र 33 वर्ष साकिन पीव्ही. 17 ।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles