Breaking
*प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित**संघर्ष के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. पहुंचा कोण्डागांव-माकड़ी ब्लॉक के गांवों में**महिला सहायता सेवाओं की समीक्षा हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*शासन के निर्देशानुसार 31 दिसंबर से पहले तक सरकारी खजाने में लौटानी होगी निष्क्रिय खातों की राशि – कलेक्टर श्री हरिस एस’*

*’समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने धान खरीदी में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश ’*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 23 दिसंबर 2025*

कलेक्टर श्री हरिस एस. ने मंगलवार कलेक्ट्रेट के प्रेरणा सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेते हुए कहा कि शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शासन के निर्देशानुसार सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि पिछले 20 वर्षों से विभिन्न विभागों के निष्क्रिय खातों में पड़ी राशि की जानकारी तत्काल उपलब्ध कराई जाए। कलेक्टर ने कहा कि 31 दिसंबर से पहले तक ऐसे सभी इन-एक्टिव खातों को सक्रिय कर उनमें जमा शेष राशि को शासन के मुख्य खाते में हस्तांतरित करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही कार्यालयीन कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का निपटारा और आधार आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति को अनिवार्य रूप से लागू करने पर जोर दिया गया।
जिले में चल रही धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए कलेक्टर ने मैदानी अमले को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आदेश दिया कि जिन खरीदी केंद्रों पर लक्ष्य से 120 प्रतिशत अधिक धान की आवक दर्ज की गई है, वहां तत्काल भौतिक सत्यापन कराया जाए। वहीं, जिन केंद्रों पर पिछले वर्ष की तुलना में कम खरीदी हुई है, वहां की स्थिति का जायजा लेने के लिए एसडीएम और धान खरीदी केंद्रों के नोडल अधिकारी स्वयं निरीक्षण करेंगे। अवैध धान खपाने की आशंकाओं को रोकने के लिए किसानों की 21 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादकता का सही आकलन करने और संदिग्ध मामलों में समिति प्रतिनिधियों को घर-घर जाकर टोकन व फसल का सत्यापन करने को कहा गया है। बैठक में खरीदी केंद्रों में बारदाने की उपलब्धता सुनिश्चित करने और धान के उठाव में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए।
जन-कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने दीनदयाल भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत पात्र हितग्राहियों की ई-केवाईसी और नक्शा सर्वे की प्रगति पर चर्चा की। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण की गति बढ़ाने के लिए कहा गया। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि जियो-टैगिंग की प्रक्रिया पूरी होने और पहली किस्त के उपयोग का सत्यापन होने के बाद ही दूसरी किस्त जारी की जाए।
इसके अतिरिक्त, जिले में कनेक्टिविटी बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा के विस्तार पर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। कलेक्टर ने नए रूटों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए ताकि ब्लॉक मुख्यालयों को सीधे बस सेवा से जोड़ा जा सके। बैठक में शासकीय भवनों के लिए जमीन आवंटन, रेत खदानों के लिए पंचायतों से एनओसी प्राप्त करने और उचित मूल्य की दुकानों में राशन भंडारण की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही, आगामी समय में होने वाले सांसद खेल महोत्सव और बस्तर पण्डूम जैसे भव्य आयोजनों की तैयारियों को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर श्री सी पी बघेल, ऋषिकेश तिवारी, आयुक्त नगर निगम श्री प्रवीण वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह (मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles