Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*सर्जरी द्वारा गाय के पेट से निकाली गई लगभग 80 किलो पॉलीथीन*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 12 जून 2025*

कोंडागाँव में बुधवार को एक जटिल चिकित्सा प्रक्रिया के अंतर्गत एक गाय के रूमेन (पेट) से लगभग 80 किलोग्राम पॉलीथीन सफलतापूर्वक निकाली गई। यह सर्जरी पॉलीथीन इम्पैक्शन के कारण की गई, जो कि जानवरों के लिए जानलेवा हो सकती है। यह रूमेनोटोमी सर्जरी उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एम.बी. सिंह के निर्देशन में डॉ. ढालेश्वरी एवं डॉ. दीपिका सिदार द्वारा सफलतापूर्वक की गई। सर्जरी में सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी अश्विन नेताम एवं खेमराज साहू का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। ऑपरेशन के बाद गाय विशेषज्ञों द्वारा विशेष देखरेख में है।
डॉ. ढालेश्वरी ने बताया कि गाय में पॉलीथीन इम्पैक्शन तब होता है जब गायें गलती से पॉलीथीन या प्लास्टिक खा लेती हैं, जो रूमेन (पेट) में जमा होकर पाचन में रुकावट पैदा करता है। इससे गाय में भूख कम होना, जुगाली बंद होना, पेट फूला रहना, वजन घटना और कब्ज जैसी समस्याएँ होती हैं। इसका मुख्य कारण कूड़े के ढेर से चारा खाना है। निदान के लिए रूमेन की जांच और रूमेनोटोमी (सर्जरी) की जाती है। उपचार में सर्जरी से पॉलीथीन हटाकर विटामिन, फ्लूइड और रूमेन उत्तेजक दिए जाते हैं। रोकथाम के लिए पॉलीथीन कचरे का सही निपटान और पशुपालकों को जागरूक करना जरूरी है।
पशुपालन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे पॉलीथीन का उपयोग न करें, कूड़ा-कचरा खुले में न फेंकें, और अपने पशुओं को खुले में कचरा खाने से रोकें।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles