WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह कार्ययोजना का कोंडागांव कोतवाली थाना में किया गया शुभारंभ

केशकाल थाना में भी जागरूकता रथ को विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

छात्राओं को उनकी कुशलता व चित्रकला के लिए किया गया पुरुस्कृत

आत्मरक्षा के सम्बंध में दी गई सुरक्षात्मक जानकारी

कोंडागांव 11 मार्च 2024–पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दौलत राम पोर्ते के मार्ग दर्शन में एवं उप पुलिस अधीक्षक कांशीप्रसाद मरकाम, उप पुलिस अधीक्षक लितेश सिंह महिला सेल प्रभारी द्वारा “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के अवसर पर अभिव्यक्ति ऐप के बारे में दिनांक 08.03.2024 को अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह कार्ययोजना शुभारंम थाना कोतवाली कोण्डागांव में किया गया था।

तत्पश्चात् जागरूकता रथ के माध्यम से क्रमशः दिनांक 09.03.2024 को जिला-कोण्डागांव अन्तर्गत नगरीय क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा के संबंध में कानूनी अधिकार, घरेलू हिंसा, छेड़खानी, लैगिंक उत्पीड़न, साईबर सुरक्षा, पोक्सो एक्ट, आत्मरक्षार्थ, दहेज प्रतिषेध कैरियर काउंसलिंग, पीड़ित क्षतिपूर्ति, योजना की जानकारी दी गई।दिनांक 10.03.2024 को ग्रामीण क्षेत्र फरसगांव/ केशकाल थाना क्षेत्र में जागरूकता रथ को रवाना कर महिला सेल एवं थाना स्टाफ के जरिये मानव तस्करी, टोनही निवारण, बाल विवाह प्रतिषेध, नशामुक्ति, पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य, स्वाच्छता, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना की जानकारी दी गई ।

आज दिनांक 11.03.2024 को रक्षित केन्द्र कोण्डागांव में शासकीय कन्या शाला में महिला सेल कोण्डागांव के द्वारा स्कुल में अध्ययनरत छात्राओं को महिला सेल प्रभारी लितेश सिंह उप पुलिस अधीक्षक के द्वारा के बच्चों के लिए खेलकूद, निबंध, कविता, रंगोली, प्रतियोगिता, युवाओं की बाईक रैली आदि का आयोजन कर रंगोली कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्राएँ कुमारी दीपाशी, को प्रथम पुरूस्कार, कुमारी चंचल भारती को द्वितीय पुरूस्कार, एवं कुमारी सोनाली बिसाई को तृतीय पुरूस्कार से सम्मानित किया गया।

उसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्राएँ कुमारी सानिया मरकाम को प्रथम, चंचल ठाकुर को द्वितीय, एवं सुनिधि◊ कोर्राम को तृतीय पुरूस्कार दिया गया।

निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्राएँ कुमारी शिवरानी को प्रथम एवं सानिया मण्डावी को द्वितीय पुरूस्कार दिया गया। कविता में भाग लेने वाले छात्राएँ पारूल नेताम को प्रथम, कुमारी साधना को द्वितीय, व भूमिका दीवान को तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को समापन कार्यक्रम के दौरान रक्षित केन्द्र कोण्डागांव में प्रशस्ती पत्र/मोमेटो देकर पुरूस्कृत किया गया। समापन के दौरान महिला सेल प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक लितेश सिंह एवं उप पुलिस अधीक्षक के.पी. मरकाम एवं अन्य पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles