WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*पीएलजीए बटालियन के 02 हार्डकोर नक्सली सहित अन्य डिवीजनों में सक्रिय कुल 16 नक्सलियों के द्वारा किया गया आत्मसमर्पण।*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

जगदलपुर: आत्मसमर्पित नक्सलियों पर छ0ग0 शासन द्वारा कुल 25 लाख का घोषित है ईनाम।

*छत्तीसगढ़ आजतक जगदलपुर 3 मई 2025*

 

छत्तीसगढ़ शासन की ”छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति’’ एवं ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव से किया गया आत्मसमर्पण।

आत्मसमर्पित 01 महिला एवं 01 पुरूष पर 08-08 लाख, 01 पुरूष पर 03 लाख, 03 पुरूष पर 02-02 लाख कुल 25 लाख के घोषित है ईनाम।

नक्सलियों को आत्मससमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में जिला बल, नक्सल सेल आसूचना शाखा एवं रेंज फिल्ड टीम (आरएफटी) कोंटा‌ डीआईजी , 218, 226 वाहिनी सीआरपीएफ आसूचना शाखा कार्मिकों की रही है विशेष भूमिका।

जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति’’ एवं ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय 01 महिला सहित 16 नक्सलियों के द्वारा नक्सल संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के उद्देश्य से आज दिनांक 02.06.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला सुकमा में किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, विरेन्द्र कुमार खतवाल द्वितीय कमान अधिकारी 226 वहिनी सीआरपीएफ, उमेश प्रसाद गुप्ता, अति0 पुलिस अधीक्षक नक्स ऑप्स सुकमा, एवं मनीष रात्रे, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा, श्री सिलक राम सहायक कमाण्डेन्ट 218 वहिनी सीआरपीएफ, श्री शशांक सिंहा सहायक कमांडेंट 226 वाहिनी सीआरपीएफ ( कैम्प नर्सापुरम) के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया।

उपरोक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन के नये पुनर्वास नीति ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति -2025 ’’ के तहत् प्रत्येक को 50-50 हजार रूपये के मान से प्रोत्साहन राशि एवं अन्य सुविधायें प्रदान करायें जायेंगे।

आत्मसमर्पित नक्सलियों के नक्सल संगठन में कार्यावधि एवम् घोषित ईनामी का विवरण निम्नानुसार है:-

01. महिला रीता उर्फ डोडी सुक्की पति पोदिया उर्फ प्रकाश उम्र लगभग 36 वर्ष जाति मुरिया निवासी गोंदपल्ली पटेलपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा। सीआरसी रिजनल कम्पनी नम्बर 02 की सदस्या/पीपीसीएम (ईनामी 08 लाख)
02. राहुल पुनेम पिता पाण्डू उम्र लगभग 18 वर्ष जाति मुरिया निवासी गोंदपल्ली मलपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा। पीएलजीए बटालियन नं0 01 कम्पनी नं0 02 प्लाटून नं0 02, सेक्षन ‘‘सी’’ का पार्टी सदस्य (ईनामी 08 लाख)
03. लेकाम लखमा पिता स्व0 बोड्डा उम्र लगभग 28 वर्ष जाति मुरिया निवासी गोंदपल्ली सोड़ीपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा। दक्षिण बस्तर डिवीजन टीडी टीम पार्टी सदस्य (ईनामी 03 लाख)
04. सोड़ी चुला पिता जोगा उम्र लगभग 20 वर्ष जाति मुरिया निवासी केरलापेंदा कुंजामपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा। जगरगुण्ड़ा एरिया कमेटी पार्टी सदस्य(ईनामी 02 लाख)
05. तेलाम कोसा पिता स्व0 चिन्ना उम्र लगभग 19 वर्ष जाति मुरिया निवासी पेंटा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा। माड़ डिवीजन एसजेडसीएम राजू दादा का गार्ड सदस्य (ईनामी 02 लाख)
06. डोडी हुर्रा पिता बोड्डा उम्र लगभग 29 वर्ष जाति मुरिया निवासी गोंदपल्ली पटेलपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा। ए0ओ0बी0 पार्टी सदस्य (ईनामी 02 लाख)
07. माड़वी माड़का पिता स्व. हिड़मा उम्र लगभग 18 वर्ष जाति मुरिया निवासी केरलापेंदा पटेलपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा। ग्राम केरलापेंदा सीएनएम सदस्य
08. रवा भीमा पिता स्व. दुला उम्र लगभग 45 वर्ष जाति मुरिया निवासी केरलापेंदा पटेलपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा। जीआरजी मिलिशया सदस्य।
09. सोड़ी देवा पिता स्व. हिड़मा उम्र लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी तोकनपल्ली सरपंचपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा। नागाराम आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य।
10. सोड़ी हड़मा पिता नंदा उम्र लगभग 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी तोकनपल्ली सरपंचपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा। ग्राम तोकनपल्ली संघम सदस्य।*
11. हेमला हिड़मा पिता स्व. नंगा उम्र लगभग 40 वर्ष जाति मुरिया निवासी तोकनपल्ली सरपंचपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा। ग्राम तोकनपल्ली संघम सदस्य।

12. माड़वी सन्ना पिता भीमा उम्र लगभग 42 वर्ष जाति मुरिया निवासी तोकनपल्ली सरपंचपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा। ग्राम तोकनपल्ली संघम सदस्य
13. पदाम दारा पिता स्व. जोगा उम्र लगभग 31 वर्ष जाति मुरिया निवासी तोकनपल्ली सरपंचपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा। ग्राम तोकनल्ली संघम सदस्य
14. सोड़ी भीमा पिता स्व. हिड़मा उम्र लगभग 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी तोकनपल्ली सरपंचपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा। ग्राम तोकनल्ली संघम सदस्य*
15. पुनेम चैतु पिता सन्नू उम्र लगभग 23 वर्ष जाति मुरिया निवासी गोंदपल्ली मलपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा।ग्राम गोंदपल्ली डीएकेएमएस सदस्य*

16. लेकाम लखमू पिता स्व0 पाण्डू उम्र लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी गोंदपल्ली सोड़ीपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, ग्राम गोंदपल्ली डीएकेएमएस सदस्य

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles