Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को होगा भव्य आयोजन*

*कलेक्टर ने आयोजन के संबंध में समय-सीमा की बैठक में दिए दिशा-निर्देश*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 11 नवंबर 2024*

राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को जिले में भव्य आयोजन होगा, जिसमें मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चन्द्राकर होंगे। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सोमवार को समय-सीमा की बैठक में आयोजन की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जिला स्तर पर राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
कलेक्टर श्री दुदावत ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में धान खरीदी की तैयारियों के संबंध में भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी केन्द्रों के लिए सीसीटीव्ही, इलेक्ट्रॉनिक बाट, माइस्चर मीटर, बायोमैट्रिक मशीन और आवश्यक पंजियों की व्यवस्था की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्र के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी केन्द्रों में पे-आउट की व्यवस्था कराने हेतु भी निर्देशित किया।

उन्होंने धान खरीदी के दौरान कड़ी निगरानी के लिए चेक पोस्ट में ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर कड़ी कार्यवाही होगी। बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों के प्रगति की भी समीक्षा की और अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने वन अधिकार पत्र धारकों के फौती नामांतरण के प्रकरण का निराकरण प्राथमिकता के साथ करने के लिए भी निर्देशित किया। इसके साथ ही राशन कार्डधारियों के ईकेवायसी कार्य, पशु संगणना कार्य और आंगनबाड़ी केन्द्रों को सक्षम आंगनबाड़ी के रूप में उन्नयन कार्य की प्रगति की भी जानकारी ली।

*कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं*
कलेक्टर श्री दुदावत ने समय-सीमा की बैठक के पश्चात जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं भी सुनी। इस दौरान ग्राम रांधना निवाासी श्री बिकेश प्रधान ने गुणवत्ताहीन बीज के कारण उत्पादन नहीं होने पर बीज कंपनी एवं बीज विक्रेता दुकानदार पर कार्यवाही की मांग की, जिस पर कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारी को जांच हेतु अग्रेषित किया। इसी प्रकार ग्राम बेचा निवासी श्रीमती सुबती बाई ने आवास, ग्राम खड़पड़ी निवासी श्री भागीधर कश्यप हैण्डपंप और श्री भुनेश्वर राठौर ने राजमिस्त्री कार्य को आगे बढ़ाने के लिए ऋण की मांग सहित कई आवेदन प्राप्त हुए।
इस अवसर पर डीएफओ गुरूनाथन, जिला पंचायत के सीईओ श्री अविनाश भोई, एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles