WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*सेवा पखवाड़ा-2025 के तहत रासेयो स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 17 सितम्बर 2025*

छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत रक्तदान, स्वच्छता जैसे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इस अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर को जिला अस्पताल कोंडागांव में आयोजित रक्तदान शिविर में वीर गुण्डाधुर रक्तदाता समिति कोण्डागांव, रेड क्रॉस सोसाइटी कोंडागांव एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोंडागांव के स्वयंसेवकों द्वारा
अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली एवं डिप्टी कलेक्टर किशोर शर्मा के मार्गदर्शन में प्राचार्य डॉ. सरला आत्राम के संरक्षण में रासेयो जिला संगठक श्री शशिभूषण कन्नौजे में बड़ी संख्या में रक्तदान किया गया, जिसमें स्वयंसेवक नारायण मरकाम ओ पॉजिटिव (सोलहवां), देवेंद्र सेठिया एबी पॉजिटिव (नौवां), देवेश शोरी ओ पॉजिटिव (आठवां),आशीष नेताम ओ पॉजिटिव (तीसरा),धनसाय एबी पॉजिटिव (तीसरा), संदीप नेताम एबी पॉजिटिव (दूसरा), विनोद नाग बी पॉजिटिव (दूसरा), महेश नेताम ए पॉजिटिव (पहला) सहित कुल 20 से ज्यादा रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। जिला संगठक एवं वीर गुण्डाधुर रक्तदाता समिति के संस्थापक श्री शशिभूषण कन्नौजे ने कहा कि हमारे समिति के सदस्य लगातार जरूरतमंदों को रक्तदान करते हैं और रक्तदान हेतु अन्य लोगों को भी प्रेरित करते हैं, जो कि एक बहुत ही सराहनीय पहल है तथा उन्होंने ये भी कहा कि इस समिति के द्वारा अब तक 700 से ज्यादा इकाई रक्तदान किया जा चुका है जो कि 2019 से जिला कोंडागांव में रासेयो स्वयंसेवकों द्वारा संचालित है। इस अवसर पर रक्तदाता सहायक के रूप में रासेयो स्वयंसेवक रयतू कश्यप, द्रोणा प्रसाद, डॉली ठाकुर, उमेश शोरी, खिलेंद्र, कशिश, खीरेंद्र, मुंजी बघेल, साहिल, महेंद्र नेताम एवं विकास भी उपस्थित रहे एवं रक्तदाताओं का पता लगाने में अंजू बोस का भी सक्रिय योगदान रहा। सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों को वीर गुण्डाधुर रक्तदाता समिति एवं ब्लड बैंक जिला अस्पताल कोंडागांव के द्वारा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles