Breaking
*प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित**संघर्ष के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. पहुंचा कोण्डागांव-माकड़ी ब्लॉक के गांवों में**महिला सहायता सेवाओं की समीक्षा हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*बाइक और कार की टक्कर में बस्तर फाईटर के जवान की मौत*

छत्तीसगढ़ आजतक,बीजापुर 15 सितम्बर 2025

बीजापुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बस्तर फाइटर के जवान रामकृष्ण ककेम की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक और तेज रफ्तार कार की जोरदार भिड़ंत में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, रामकृष्ण ककेम सोमवार सुबह अपनी बाइक से आवापल्ली से बीजापुर की ओर आ रहा था। जब वह महादेवघाट के पास पहुंचा तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार का आगे का हिस्सा भी बुरी तरह से डैमेज हो गया। हादसे के बाद रामकृष्ण की मौके पर ही मौत हो गई।राहगिरों ने घटना की सूचना तुरंत कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने हादसे का मामला दर्ज कर लिया है और कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह (मुनमुन सिंह )*

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles