WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन..*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर बस्तर,05 सितंबर 2025*

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और हर दिन, हर घर आयुर्वेद का आयोजन किया गया कलेक्टर हरिस एस के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर सामाजिक सरोकार से जुड़ी गतिविधियों के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का स्वास्थ्य विभाग द्वारा महारानी अस्पताल में आयोजन किया गया। इस शिविर में युवाओं, सामाजिक संगठनों,अधिकारियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया।रक्तदान महादान है और इससे अनेक ज़िंदगियों को बचाया जा सकता है। इस अवसर पर चिकित्सकों की टीम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया। साथ ही रक्त दाताओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। इसके अलावा रजत महोत्सव में अन्य आयोजित गतिविधि में स्वास्थ्य जागरूकता पर हर दिन, हर घर आयुर्वेद कार्यक्रम के तहत आयुर्वेद अपनाएं, रोगों से बचें हेतु जागरूकता रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेषज्ञ आयुर्वेदाचार्यों ने उपस्थित जनसमूह को आयुर्वेद के महत्व और जीवनशैली में इसके उपयोग के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि आयुर्वेद केवल उपचार पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने का एक विज्ञान है। जड़ी-बूटियों,औषधियों और योग-प्राणायाम जैसे उपायों के माध्यम से न केवल रोगों का निवारण संभव है, बल्कि बीमारियों से पहले ही बचाव भी किया जा सकता है।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि आधुनिक जीवनशैली की चुनौतियों के बीच आयुर्वेद को अपनाकर प्राकृतिक तरीके से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएं। इस दौरान आम नागरिकों को औषधीय पौधों का वितरण भी किया गया और नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन हुआ। इसके अलावा दीवाल लेखन के साथ आयुर्वेद को अपने की अपील की गई है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी,ग्रामीण व शहरीजन शामिल हुए और आयुर्वेद से जुड़े उपयोगी सुझावों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इसके अलावा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन द्वारा महत्वपूर्ण जल गुणवत्ता मानक के तहत भौतिक, रासायनिक एवं जीवाणु परीक्षण हेतु लोहांडी गुड़ा विकासखंड के बड़ाजी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जल में पीएच, क्लोराइड, हार्डनेस, टीडीएस, आयरन फ्लोराइड सहित एनी पैरामीटर की जानकारी दी गई।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles