Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवखेलछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*फिट इंडिया मूवमेंट का हुआ भव्य समापन समारोह*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर 31 अगस्त 2025*

जगदलपुर।जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जगदलपुर के तत्वावधान में प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम में तीन दिनों से चल रही फिट इंडिया मूवमेंट की विविध खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का समापन समारोह आज, 31 अगस्त को भव्य रूप से आयोजित हुआ।

समापन दिवस पर 800, 400, 200 और 100 मीटर दौड़ स्पर्धाओं में बालक-बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया।
इसके साथ ही पार्षदों की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता तथा पार्षदों एवं जिला प्रशासन के बीच रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन मुख्य आकर्षण रहा।
नगर निगम की ओर से महापौर संजय पाण्डे ने नेतृत्व किया, वहीं जिला प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर एवं सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग ऋषिकेश तिवारी ने कमान संभाली। रोमांचक मुकाबले में अंततः महापौर संजय पाण्डे की टीम विजयी रही।

समापन अवसर पर तीन दिनों तक आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

महापौर संजय पाण्डे ने अपने उद्बोधन में कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट से समाज में स्वास्थ्य और खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रभारी कलेक्टर प्रतीक जैन ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन निरंतर ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करता रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग ऋषिकेश तिवारी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों से लेकर आम नागरिकों तक, सभी की सहभागिता ने इस आयोजन को सफल बनाया है।

इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष खेल सिंह देवगांव, नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा सहित नगर निगम के mic मेंबर पार्षद एवं गणमान्य नागरिक – निर्मल पनिग्रही, लक्ष्मण झा, योगेन्द्र पांडेय, राणा घोष, त्रिवेणी रंधारी, कलावती कसेर, श्वेता बघेल, संग्राम सिंह राणा, संजय विश्वकर्मा, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, यशवंत ध्रुव, पारुल बोथरा, आशा साहू, दिलीप दास, खगेंद्र सिंह ठाकुर, श्याम सुंदर बघेल, संतोष गौर, बसंती समरथ एवं उर्मिला यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

खेल विभाग से कीड़ा अधिकारी वेदप्रकाश सोनी, सुनील पिल्लै, कोटेश्वर नायडू, श्रावण साहू, चंद मोहन वर्मा, अतुल शुक्ला एवं प्रदीप साहू भी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles