Breaking
*प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित**संघर्ष के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. पहुंचा कोण्डागांव-माकड़ी ब्लॉक के गांवों में**महिला सहायता सेवाओं की समीक्षा हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशस्वास्थ्य

*कलेक्टर ने विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों और विद्यालयों का किया निरीक्षण*

*स्वास्थ्य सेवाओं एवं शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 20 अगस्त 2025*

कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज कोण्डागांव विकासखण्ड अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों, आंगनबाड़ी केन्द्र एवं विद्यालयों का निरीक्षण किया और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।
कलेक्टर ने अपने निरीक्षण के क्रम में सबसे पहले कोण्डागांव शहर में स्थित अंत्यावसायी प्रशिक्षण केन्द्र पहुंचकर वहां संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया। उन्होंने वहां मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत ड्राईविंग प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं से चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विभिन्न व्यवसाय में प्रशिक्षण उपरांत युवाओं को रोजगार के समुचित अवसर उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास भवन का भी निरीक्षण किया और परिसर में उपलब्ध भवनों में भी गतिविधियां संचालित करने, प्रशिक्षण केन्द्र परिसर को सुव्यवस्थित और स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने सरगीपालपारा में स्थित हॉफवे होम का किया निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने वहां रहने वाले लोगों के आवासीय सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को प्रत्येक 15 दिन में चिकित्सक की टीम स्वास्थ्य जांच हेतु भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां के दो बच्चियों को स्कूल में भर्ती कराने हेतु शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
कलेक्टर ने उप स्वास्थ्य केन्द्र देवखरगांव एवं उमरगांव ‘अ’ तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बुनागांव में पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों और मितानिनों को सख्त निर्देश दिया कि हाई रिस्क वाले गर्भवती महिलाओं के इलाज में लापरवाही न हो और सतत निगरानी हो। साथ ही प्रथम माह में ही एएनसी पंजीयन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पतालों में ओपीडी एवं प्रसव कक्ष का निरीक्षण कर मरीजों की संख्या, एएनसी पंजीयन सहित स्वास्थ्य संबंधी अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र उमरदाह ‘अ’ का भी निरीक्षण कर भवन में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं देखी।
कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने ग्राम बुनागांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यार्थियों से पढ़ाई के संबंध में चर्चा की और शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे रफ कापी का उपयोग न करें और सीधे फेयर कॉपी में लिखें। इससे समय की बचत भी होगी और हैंडराइटिंग में भी सुधार होगी। उन्होंने किबईबालेंगा में कन्या आश्रम कोकोड़ी का भी निरीक्षण किया और आश्रम में पढ़ाई के साथ-साथ आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर आश्रम में विद्यार्थियों के अभिभावकों की ओर से न्यौता भोज दिया गया। इसके अलावा उन्होंने डीएव्ही स्कूल देवखरगांव का भी निरीक्षण किया।
कोण्डागांव-नारायणपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य का निरीक्षण
कलेक्टर ने कोण्डागांव-नारायणपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्युत पोल शिफ्टिंग के कार्य, वृक्ष कटाई के लंबित कार्यों को विद्युत विभाग एवं वन विभाग के साथ आपसी समन्वय से शीघ्र पूरा करने को कहा। साथ निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय-सीमा में पूरा करने हेतु एनएच के अधिकारियों को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एसडीएम श्री अजय उरांव, सीएमएचओ, तहसीलदार एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles