Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कोंडागांव जिले में 30 सितम्बर तक होगा डिजिटल क्रॉप सर्वे*

*कलेक्टर ने कोदागांव में सर्वे कार्य का किया निरीक्षण*

*किसानों की वास्तविक फसल स्थिति दर्ज कर योजनाओं का लाभ दिलाने की पहल*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 20 अगस्त 2025*

कोंडागांव जिले की सभी तहसीलों में डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य शुरू हो गया है। 15 अगस्त से आरंभ हुआ यह सर्वे 30 सितम्बर तक चलेगा। सर्वे का उद्देश्य किसानों की वास्तविक फसल स्थिति का आकलन कर उन्हें राज्य और केंद्र शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाना है। साथ ही यह पहल खेती को नई तकनीक से जोड़कर पारदर्शिता और किसानों की आय वृद्धि की दिशा में अहम कदम साबित होगी।
कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना ने बुधवार को ग्राम कोदागांव पहुंचकर चल रहे सर्वे कार्य का निरीक्षण किया और सर्वे प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली।
फील्ड स्तर पर सर्वेयर खेत में जाकर फसल की स्थिति का विवरण एग्रीटेक एप में दर्ज कर रहे हैं और साथ ही फसल का फोटो अपलोड कर रहे हैं। इन प्रविष्टियों का सत्यापन बाद में पटवारी और वरिष्ठ अधिकारी करेंगे, जिससे फसल और भूमि संबंधी जानकारी का सटीक मूल्यांकन हो सकेगा।
खरीफ वर्ष 2025-26 हेतु कोंडागांव जिले के कुल 281 ग्रामों में 34 हजार खसरों का सर्वे किया जाना है। इसके लिए स्थानीय 12वीं पास युवाओं को सर्वेयर के रूप में चुना गया है। इन्हें डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया गया है, जिससे युवा अपने मोबाइल के माध्यम से सर्वे का कार्य कर रहे हैं, और उन्हें प्रति खसरा 10 रुपये मानदेय देने मिल रहा है।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles