WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*ममता हुई शर्मसार…* अपने नवजात बच्चे को सुरक्षाकर्मी को दे महिला हुई फरार… जांच में जुटी पुलिस…*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर 18 अगस्त 2025*

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में मां की ममता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला ने अपने नवजात बच्ची को मेकाज पहुंच बाथरूम जाने का बहाना बनाते हुए सुरक्षाकर्मी को बच्चा दे महिला भाग गई।

कहते है पूत कपूत हो सकते है लेकिन मां कभी कुमाता नही होती है, लेकिन छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में मां की ममता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला ने अपने नवजात बच्ची को मेकाज पहुंच बाथरूम जाने का बहाना बनाते हुए सुरक्षाकर्मी को बच्चा दे महिला भाग गई। घटना के बाद से महिला की तलाश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि दो महिलाएं अपने साथ एक बड़े बच्चें व एक नवजात को लेकर मेडिकल कॉलेज डिमरापाल पहुंची। जहां महिला ने नवजात को लेकर पहले पूरे वार्ड की रेकी की, उसके बाद महिला दूसरे मंजिल में स्थित गायनिक वार्ड के बाहर मौजूद एक महिला सुरक्षाकर्मी को देख उसे बच्ची को सौंपते हुए बाथरूम जाने की बात कही। सुरक्षाकर्मी ने भी महिला की परेशानी को समझते हुए बच्ची को ले लिया। जिसके बाद महिला वहां से फरार हो गई।

सुरक्षाकर्मी ने काफी देर तक महिला का इंतजार किया, लेकिन महिला वापस नहीं आई। जिसके बाद सुरक्षाकर्मी ने इस बात की जानकारी अपने अन्य साथियों के साथ ही मेकाज स्थित पुलिस चौकी को दी। जिसके बाद नवजात को पहले एनआईसीयू में शिफ्ट किया गया। वहीं, महिला की तलाश शुरू कर दी गई। पूरे अस्पताल में खोजबीन के बाद भी महिला का कोई भी सुराग नहीं मिला।

वहीं, जांच में यह भी पता चला कि महिला यहां भर्ती भी नही थी। महिला को केवल बच्चा छोड़ना था, इसलिए पहले रेकी की और सही मौका देख बच्ची को सुरक्षाकर्मी के हाथ मे सौंपकर फरार हो गई। महिला की खोजबीन के लिए जब सीसीटीवी फुटेज को देखा गया तो दोनों महिलाएं सड़क के उस पार जाते हुए दिखाई दी है, फिलहाल पुलिस महिला की खोजबीन कर रही है। पुलिस महिला की तलाश में जुटी है।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह ( मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles