WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों से की मुलाकात और महतारी सदन का किया अवलोकन*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 08 अगस्त 2025*

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा अपने बस्तर प्रवास के दौरान शुक्रवार को बीजापुर जिले के लिए रवानगी के दौरान बस्तर जिले के विकासखंड तोकापाल अंतर्गत ग्राम सोसनपाल में महिला स्व सहायता समूह द्वारा किए जा रहे मुर्गीपालन गतिविधि का अवलोकन किया।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने उक्त महिला समूह से चर्चा कर उनके उत्पादक एवं व्यावसायिक गतिविधि, आय-व्यय के संबंध में जानकारी ली और समूह के सकारात्मक प्रयास की सराहना भी किया। इसके अलावा उन्होंने ग्राम पंचायत परपा में नए महतारी सदन भवन का अवलोकन कर उक्त भवन का सदुपयोग महिला समूहों की बैठक, महिला जागरूकता कार्यक्रम इत्यादि सामूहिक प्रयोजन संबंधी कार्यों के लिए किए जाने की समझाईश पंचायत पदाधिकारियों एवं महिला समूहों को दी। साथ ही उक्त भवन का समुचित रख-रखाव सुनिश्चित करने कहा। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने महतारी सदन में एक पेड़ मां के नाम पर पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा के साथ विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल, महापौर श्री संजय पाण्डे एवं अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह ( मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles