*संयुक्त संचालक श्री राकेश पाण्डे सर एवम जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी आर बघेल सर के द्वारा विकासखंड लोहंडीगुड़ा के सुदूर अंचल संकुल केंद्र बिनता, भेजा ,एवम सतसपुर के शालाओं में औचक निरीक्षण*

*छत्तीसगढ़ आजतक, जगदलपुर 7 अगस्त 2025*
निरीक्षण दिनांक 06.08.2025 को संयुक्त संचालक श्री राकेश पाण्डे सर एवम जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी आर बघेल सर के द्वारा विकासखंड लोहंडीगुड़ा के सुदूर अंचल संकुल केंद्र बिनता, भेजा ,एवम सतसपुर के शालाओं में औचक निरीक्षण किया गया ! जिसमे प्रा शाला बिनता में प्रातः 9.45 को प्रार्थना में उपस्थित हुए! उसके पश्चात मा शा बिनता में निरीक्षण किया गया ,उक्त शाला में कु मंगला मौर्य द्वारा के द्वारा अंग्रेजी में चर्चा की जिसकी अधिकारियों ने सराहना की! इस दौरान श्रीमती रेशमा पाण्डे, श्री कोदंड पाणिग्राही, श्री संदीप भगत का नियमित शिक्षक डायरी का संधारण नहीं करने के कारण एक-एक वेतन वृध्दि रोका गया! तथा कन्या आश्रम शाला भेजा में निरीक्षण किया गया, जिसमें उक्त शाला में श्री उदय राज बंसल को प्रा शा बिनता में तथा मा शा कोरली की शिक्षिका को जमूना मौर्य को कन्या आश्रम शाला भेजा में , तथा धनेन्द्र ध्रुव को मा शा रायगोंदी से मा शा करेकोट में कर्तव्यस्थ किया गया ! तत्पश्चात मा शा कोरली में अधिकारियो के द्वारा मध्याह्न भोजन बच्चों के साथ किया तथा भोजन की सराहना की! तत्पश्चात हाई स्कूल बिनता में बच्चों को गणित विषय का अध्यापन करवाया गया ! तथा प्राचार्य एवम शिक्षकों को मुख्यालय में रहने हेतु कड़े निर्देश दिया गया!तत्पचात् प्रा /मा शा रायगोदी में निरीक्षण किया एवम शाला में 14 बच्चों पूर्व में गणवेश एक सेट वितरण किया गया था, तथा दूसरा सेट गणवेश अधिकारियों द्वारा स्वयं से वितरण किया , शाला के शिक्षिका श्रीमती दामिनी सिंह तथा शिक्षक श्री धनेद्र ध्रुव अनुपस्थित होने पर कार्यवाही की गई!तथा मा शाला करेकोट में खेल कालखंड में बच्चों के साथ क्रिकेट खेला! आज सुदूर क्षेत्र (घाटी नीचे) में निरीक्षण से शिक्षा कें क्षेत्र में कसावट लाने हेतु अधिकारियों के द्वारा दौरा किया गया!
*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह (मुनमुन सिंह)*



