Breaking
*प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित**संघर्ष के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. पहुंचा कोण्डागांव-माकड़ी ब्लॉक के गांवों में**महिला सहायता सेवाओं की समीक्षा हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*नये बस स्टैण्ड के सुचारू संचालन हेतु जिला कार्यालय में हुई बैठक*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 30 जुलाई 2025*

कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार नये बस स्टैण्ड के प्रभावी संचालन के संबंध में जिला कार्यालय सभाकक्ष में शहर के व्यापारियों एवं बस संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बसों की आवाजाही तथा आवश्यक बुनियादी सुविधाओं को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेण्डी, एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, एसडीएम श्री अजय उरांव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेन्द्र देव पटेल सहित द्वारा इस संबंध में आवश्यक सुझाव दिया गया।
बैठक में व्यापारियों एवं बस संचालकों द्वारा पुराने एवं नये बस स्टैण्ड में पाँच-पाँच मिनट का स्टॉपेज निर्धारित करने का सुझाव दिया गया। साथ ही पुराने बस स्टैण्ड में अवैध पार्किंग और वाटर एटीएम को हटाने, रायपुर नाका एवं गांधी चौक में आवश्यकतानुसार बसों के ठहराव तथा विभिन्न रूटों के लिए ऑटो किराया निर्धारित करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर ने नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शौचालय, स्वच्छता, पेयजल आदि मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही नये बस स्टैण्ड में जिन व्यापारियों को दुकान आबंटित है, उन्हें उनका संचालन शीघ्र प्रारंभ करने को कहा गया।
बैठक में जिला परिवहन अधिकारी श्री अतुल असैया, यातायात प्रभारी श्री मुकेश जोशी, नगर पालिका के अधिकारी, शहर के व्यापारीगण एवं बस संचालक उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles