WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*जिला पंचायत में बैंकर्स प्रशिक्षण सह कार्यशाला का हुआ आयोजन*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 25 जुलाई 2025*

जिला पंचायत कोण्डागांव के सभाकक्ष में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई की अध्यक्षता में बैंकर्स प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में श्री कोटागिरी श्रीनिवास राव, नेशनल रिसोर्स पर्सन तथा श्री अशोक कुमार (पीई एफआई) द्वारा बैंकर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिले के समस्त बैंक शाखा प्रबंधक एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ष्बिहानष् जिला मिशन प्रबंधक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एफ. आई. समस्त जनपद पंचायतों के विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक एवं पीआरपी ने उक्त प्रशिक्षण सह कार्यशाला में उपस्थित हुए थे। इस कार्यशाला में स्व-सहायता समूहों को ऋण प्रदान करने की प्रक्रिया, ऑनलाइन ऋण आवेदन प्रणाली, समुदाय आधारित ऋण वसूली तंत्र के गठन की प्रक्रिया, आर.एफ. सी.आई.एफ., बैंक लिंकेज, बीमा, पेंशन, मुद्रा लोन, दोहरी प्रमाणीकरण प्रक्रिया, तथा बीसी सखी की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उद्देश्य और इसकी महत्ता पर भी चर्चा की गई। बैंक प्रबंधकों को महिला स्व-सहायता समूहों को ऋण प्रदान करने की प्रक्रिया में मार्गदर्शन दिया गया तथा वित्तीय समावेशन को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles