Breaking
*महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल* *कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में की निर्माण कार्यों सहित शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा*

*टी एल में लंबित आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही के दिए निर्देश*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 22 जुलाई 2025*

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज साप्ताहिक समय सीमा में जिले में खाद एवं बीज की उपलब्धता और वितरण की समीक्षा की और कहा कि किसानों को पर्याप्त खाद बीज उपलब्ध हो। साथ ही शासन की महती योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी गंभीरता के साथ करने और पात्र हितग्राहियों को लाभांवित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जिले में विकासखंडवार राशन वितरण की जानकारी की और शेष राशनकार्डधारियों का ई के वाय सी कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश खाद्य अधिकारियों को दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रगति की जानकारी ली और आवास निर्माण में आ रही दिक्कतों का निराकरण करने और प्रगति लाने पर जोर दिया।
कलेक्टर ने जिला अस्पताल के सभी मरम्मत कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने को कहा। साथ ही श्रम विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि श्रमिकों की पंजीयन में प्रगति लाएं, मृत्यु एवं दिव्यांग स्थिति में शासन की योजनाओं का लाभ दिलाएं। उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान में तेजी लाने को कहा। वाटर शेड के कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्यों को पूरा करने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में इसके अलावा अस्पताल भवन निर्माण कार्य, पुल पुलिया निर्माण, आंगनबाड़ी भवन के विद्युतीकरण कार्य, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र हेतु भवन निर्माण कार्य, बायपास मार्ग में विद्युतीकरण कार्य सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles