WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*रक्षाबंधन से पहले कोण्डागांव में खाद्य पदार्थों की जांच तेज, बाहरी दुग्ध उत्पादों पर विशेष नजर*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*रायपुर और उड़ीसा से आने वाले पनीर के नमूने भेजे गए लैब, कुंदा की भी जांच*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 22 जुलाई 2025*

रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार के मद्देनज़र जिले में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। आयुक्त, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कोण्डागांव जिले में मिलावटी एवं गुणवत्ताहीन खाद्य पदार्थों की जांच हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सोमवार को कोण्डागांव बस स्टैंड में सुबह से ही निगरानी दल सक्रिय रहा। बाहर से आने वाली बसों पर विशेष नजर रखी गई, जिससे त्यौहारों के अवसर पर बड़ी मात्रा में पहुंचने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर नियंत्रण रखा जा सके।
निरीक्षण के दौरान रायपुर और उड़ीसा से आने वाली दो बसों से पनीर की खेप को उतरते देखा गया। मौके पर ही विभागीय अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पनीर के नमूने एकत्र कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेज दिए।
केशकाल के होटल से कुंदा का नमूना
इसी कड़ी में केशकाल से भी छत्तीसगढ़ से बाहर से आए कुंदा का नमूना लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है। त्यौहारी सीजन में खोवा, कुंदा, पनीर जैसे दुग्ध उत्पादों की मांग और आपूर्ति में अत्यधिक वृद्धि होती है, और इसी दौरान नकली या मिलावटी उत्पादों की आशंका भी बढ़ जाती है।
जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, इन सभी खाद्य सामग्रियों की प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी भी नमूने में गुणवत्ता मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित व्यापारियों-विक्रेताओं के विरुद्ध कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles