Breaking
*प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित**संघर्ष के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. पहुंचा कोण्डागांव-माकड़ी ब्लॉक के गांवों में**महिला सहायता सेवाओं की समीक्षा हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*जिला उपभोक्ता आयोग जगदलपुर में ई-हियरिंग की सुविधा आरंभ*

*बस्तर के सुदूर क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को मिलेगी शीघ्र सुनवाई की सुविधा*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 21 जुलाई 2025*

जिला उपभोक्ता आयोग जगदलपुर में सोमवार 21 जुलाई को छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम चैरड़िया द्वारा वर्चुअल माध्यम से ई-हियरिंग का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति गौतम चैरड़िया ने अपने उद्बोधन में कहा कि ई-हियरिंग के माध्यम से प्रकरणों में शीघ्र सुनवाई हो सकेगी और उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा सकेगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश, देश का पहला प्रदेश बनने जा रहा है जिसके समस्त जिला आयोग में ई-हियरिंग के माध्यम से प्रकरणों की सुनवाई की सुविधा आरंभ की गई है। समस्त जिला आयोग में ई-फाइलिंग की सुविधा पूर्व से उपलब्ध थी और अब ई-हियरिंग से जुड़ने के पश्चात बस्तर अंचल के सुदूर क्षेत्रांे के उपभोक्ता भी अपनी समस्याओं का त्वरित निराकरण करवाने में सक्षम हो सकेंगे। कार्यक्रम के आरंभ में जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष सुजाता जसवाल ने ई-हियरिंग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान कर इस तकनीकी नवाचार के आरंभ होने से उपभोक्ता एवं अधिवक्ताओं के होने वाले हितों पर प्रकाश डाला। उक्त कार्यक्रम के दौरान एक प्रकरण में ई-हियरिंग के माध्यम से सुनवाई भी की गई।

ई-हियरिंग का शुभारंभ कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग के सदस्य श्री प्रमोद वर्मा, रजिस्ट्रार श्री श्रीनिवास तिवारी, ज्वाइंट रजिस्ट्रार मोना चैहान, लेखाधिकारी मधुलिका यादव, जिला उपभोक्ता आयोग रायपुर के अध्यक्ष डाकेश्वर शर्मा सहित सदस्य निरुपमा प्रधान एवं अनिल अग्निहोत्री मौजूद रहे। वहीं स्थानीय स्तर पर जिला उपभोक्ता आयोग के सदस्य श्री आलोक कुमार दुबे और सीमा गोलछा सहित जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री अरुण दास, सचिव श्री लिखेश्वर जोशी उपाध्यक्ष हेलेना गिरिधरन ,खाद्य नियंत्रक श्री घनश्याम सिंह राठौर, सहायक खाद्य नियंत्रक दिव्या रानी सहित अधिवक्तागण एवं जिला उपभोक्ता आयोग के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह*

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles