WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*मंत्री श्री केदार कश्यप ने किया 42 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 21 जुलाई 2025*

छत्तीसगढ़ सरकार में वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, सहकारिता, कौशल विकास तथा संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज बस्तर जिले में नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रतेंगा एवं घोटिया में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, जिससे क्षेत्र में अधोसंरचना और जनसुविधाओं का विस्तार होगा। इन कार्यों की कुल लागत 42 लाख 40 हजार रुपए है।
मंत्री कश्यप ने सालेभाटापारा में लच्छिधर घर के पास 5 लाख रुपए की लागत से बनने वाली 2 मीटर पुलिया के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसी तरह, रतेंगा में किरमबाई नाला पर ₹5 लाख की लागत से 2 मीटर पुलिया का निर्माण कार्य भी शुरू किया गया। ये पुलियाएं स्थानीय निवासियों के लिए आवागमन को सुगम बनाएंगी, खासकर बरसात के मौसम में क्षेत्र के लोगों को बहुत अधिक राहत मिलेगी।
इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में सार्वजनिक सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से 12 लाख 40 हजार रुपए की लागत से उचित मूल्य की दुकान भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। यह नई दुकान स्थानीय लोगों को आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी।
व्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 15 लाख रुपए की लागत से एक व्यावसायिक परिसर का भी भूमिपूजन किया गया, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार का साधन मिलने के साथ ही अर्थव्यवस्था को गति मिलने की उम्मीद है।
घोटिया के अटारगुडा पारा में टिबुराम बघेल के घर के पास 5 लाख रुपए की लागत से एक और 2 मीटर पुलिया का निर्माण कार्य शुरू किया गया। यह पुलिया भी स्थानीय कनेक्टिविटी में सुधार लाएगी।
इस अवसर पर मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि ये विकास कार्य क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर जिला पंचायत बस्तर अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप उपाध्यक्ष श्री बलदेव मण्डावी, जिला पंचायत सदस्य श्री निर्देश दिवान, जनपद पंचायत बस्तर अध्यक्ष श्री संतोष कुमार बघेल, उपाध्यक्ष श्रीमती जयबती कश्यप, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती ललिता बघेल, ग्राम पंचायत नारायणपाल की सरपंच श्रीमती जानकी बघेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण एवं क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित थे।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles