Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशस्वास्थ्य

*चिरायु योजना से लौट रही बच्चों की मुस्कान*

*हृदय रोग, कटे-फटे होंठ सहित गंभीर बीमारियों से बच्चों को मिल रहा जीवनदान*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 17 जुलाई 2025*

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम ‘चिरायु’ जिले के जरूरतमंद और गरीब परिवारों के बच्चों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से बच्चों को जन्मजात एवं जटिल बीमारियों से निःशुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है, जिससे कई बच्चों का जीवन सुरक्षित हुआ है और परिवारों में खुशहाली लौटी है।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार चिरायु योजना के अंतर्गत कोंडागांव के कुम्हारपारा के पांच माह के रोनित कोर्राम एवं तहसीलपारा के चार माह की बच्ची का सफल ऑपरेशन 15 जुलाई को रायपुर के मेडिसिन अस्पताल में किया गया। दोनों बच्चे कटे-फटे होंठ की समस्या से पीड़ित थे। सफल सर्जरी के पश्चात अब दोनों स्वस्थ हैं। बच्चों के परिजनों ने शासन द्वारा निःशुल्क इलाज की सुविधा के लिए धन्यवाद प्रकट किया। चिरायु योजना के अंतर्गत अब तक जिले के कोंडागांव विकासखंड में 51 बच्चों का हृदय रोग का ऑपरेशन हो चुका है। वहीं टेढ़े-मेढ़े पैरों के 23 बच्चों का, 22 बच्चों के कटे-फटे होंठ का इलाज हुआ है। इसी प्रकार 19 बच्चों की जलने के कारण त्वचा चिपकने की समस्या का सफल उपचार किया गया है।
केन्द्र एवं राज्य शासन बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य से चिरायु योजना के माध्यम से न केवल बीमार बच्चों को उपचार उपलब्ध करा रही है, बल्कि उनके परिवारों को आर्थिक परेशानियों से राहत मिल रही है।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles