WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर के निर्देश पर डीईओ ने बास्तानार ब्लॉक के स्कूलों का किया निरीक्षण, अनुपस्थित शिक्षकों को दी चेतावनी पुनरावृत्ति पर होगी सख्त कार्रवाई*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 12 जुलाई 2025*

कलेक्टर श्री हरिस एस के निर्देशानुसार डीईओ बस्तर श्री बीआर बघेल ने शनिवार को सुबह जिले के बास्तानार विकासखण्ड के विभिन्न स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया और अनुपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं को नियमित एवं समय पर स्कूलों में अपने अध्यापन कार्य को सुनिश्चित करने की चेतावनी दी। उन्होंने आगामी दिनों में शैक्षणिक कार्य में लापरवाही बरतने की पुनरावृत्ति करने पर सम्बंधितों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने की चेतावनी भी दी। साथ ही मध्यान्ह भोजन योजना के सुचारू संचालन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

डीईओ ने सबसे पहले स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किलेपाल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्रार्थना सभा में सभी बच्चों को प्रतिदिन सुबह 4 बजे उठने एवं उसके पश्चात नियमित रूप से अध्ययन करने हेतु मार्गदर्शन किया। शाला में कक्षा छठवीं से लेकर 12 वीं तक 252 बच्चे उपस्थित रहे। पूर्व माध्यमिक एवं हायर सेकेंडरी स्कूल में कुल मिलाकर 20 व्याख्याता एवं शिक्षक कार्यरत है। निरीक्षण के दौरान 18 शिक्षक उपस्थित एवं दो शिक्षक अवकाश पर पाए गए। वहीं पीएमश्री प्राथमिक शाला किलेपाल नंबर 2 का निरीक्षण किया। शाला में प्रधान पाठक श्रीमती डिकेश्वरी कोमरा बिना आवेदन एवं पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाई गई। उन्होंने सम्बंधित को कारण बताओ नोटिस जारी करने एवं अनुपस्थित दिवस का अवैतनिक करने हेतु खंड शिक्षा अधिकारी बास्तानार को निर्देशित किया। शाला में उपस्थित शिक्षिका को नियमित रूप से कक्षा अध्यापन करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने स्कूल जतन योजनांतर्गत मरम्मत स्कूल भवन तथा शाला में स्वीकृत नवीन अतिरिक्त कक्ष का अवलोकन भी किया। साथ ही पूर्व माध्यमिक शाला किलेपाल नंबर 2 का निरीक्षण किया। शाला में सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बास्तानार का निरीक्षण किया। शाला में समस्त 8 शिक्षक उपस्थित पाए गए। साथ ही शाला में 70 विद्यार्थी उपस्थित मिले। उन्होंने पूर्व माध्यमिक शाला बास्तानार का भी निरीक्षण किया। पूर्व माध्यमिक शाला में प्रधान पाठक सहित चारों शिक्षक शाला में अपने कर्तव्य पर उपस्थित पाए गए। वहीं कन्या आश्रम शाला बड़े बोदेनार एवं बालक आश्रम शाला कापानार का निरीक्षण किया। इन दोनों स्कूलों में सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं कर्तव्य पर उपस्थित पाए गए। डीईओ ने बताया कि जिले के स्कूलों में नियमित अध्यापन कार्य को सुनिश्चित करने हेतु लगातार निरीक्षण जारी रहेगा और कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर। जय प्रकाश सिंह*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles