कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
*खाद्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की आगामी खरीफ विपणन सीजन के तहत धान उपार्जन तैयारियों की समीक्षा*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 11 जुलाई 2025*
राज्य शासन के खाद्य सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले द्वारा शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आगामी खरीफ विपणन सीजन 2025-26 के तहत की जाने वाली धान उपार्जन तैयारियों की समीक्षा की गई। कलेक्टोरेट में एनआईसी के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री हरिस एस.और उपसंचालक कृषि श्री राजीव श्रीवास्तव, खाद्य नियंत्रक श्री घनश्याम राठौर, जिला विपणन अधिकारी श्री राजेंद्र ध्रुव, उपपंजीयक सहकारी संस्थाएं ऊषा ध्रुव, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम श्री जसबीर मक्कड़, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक श्री ए रजा तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
*जय प्रकाश सिंह*



