कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
*बेजुबानों पर क्रूरता एवं टीम सदस्यों के साथ अभद्रता के विरोध में थाना में आवेदन, स्ट्रे सेफ फाउंडेशन ने की FIR की मांग*

*छत्तीसगढ़ आजतक, जगदलपुर 11 जुलाई 2025*
दिनांक 09/07/2025 को दोपहर के समय जगदलपुर शहर के अब्दुल कलाम वार्ड में दो बेजुबान जानवरों (श्वानों) के साथ की गई अमानवीय क्रूरता एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ की गई अभद्रता के विरोध में स्ट्रे सेफ फाउंडेशन की ओर से थाना प्रभारी को एक लिखित आवेदन सौंपा गया।
संस्था के अनुसार, कुछ लोगों ने दो मासूम कुत्तों को डंडों से बेरहमी से पीटा, घसीटा और गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह पूरी घटना स्थानीय लोगों द्वारा मोबाइल में रिकॉर्ड की गई है और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने जनमानस को झकझोर कर रख दिया है।
संस्था द्वारा सौंपे गए आवेदन में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325, 296, 351(2) के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग की गई है।
*जय प्रकाश सिंह *



