WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*वीर सावरकर वार्ड वासियों को हो रही समस्या को लेकर महापौर संजय पांडे ने जेल अधीक्षक से की मुलाकात*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, जगदलपुर 10 जुलाई 2025*

जगदलपुर:- जेल प्रशासन द्वारा शहर के वीर सावरकर वार्ड के बासमुंडा पारा स्थित निकासी नाली पर फेंसिंग तार लगाया गया है। जिसकी वजह से नाली की सफाई प्रभावित हो गई है। सफाई नहीं होने से आसपास के घरों में गंदगी फैल गई है। यहां के रहवासी बदबू से परेशान है। इस विषय को लेकर महापौर संजय पाण्डे, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही व राणा घोष जेल अधीक्षक से मिलने केंद्रीय जेल पहुंचे।
मालूम हो कि लंबे समय से जेल विभाग द्वारा जेल के पीछे स्थित बासमुंडा पारा में बनी नाली में फेंसिंग तार लगाया गया है। यहां से निकलने वाली नाली पर जेल विभाग द्वारा फेंसिंग कर नाली को ढक दिया गया है। इस वजह से नाली की सफाई नहीं हो पा रही है। सारा कचरा नाली के अंदर लंबे समय से पसरा हुआ है। आसपास के लोग बदबू से परेशान हैं।
इतना ही नहीं बल्कि जेल प्रशासन द्वारा समय-समय पर जो पानी छोड़ा जाता है उसकी वजह से भी काफी परेशानी हो रही है। चूंकि नाली जाम है इसकी वजह से पानी सड़क के ऊपर से बहते हुए मकानों में जा रहा है। महापौर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जेल अधीक्षक से मिलकर इस विषय में लंबी चर्चा की। जेल अधीक्षक ने आस्वस्त किया की समस्या का निराकरण जल्द ही किया जाएगा। उनके द्वारा भी एक बार मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया जाएगा और समस्या को यथासंभव हल करने का प्रयास किया जाएगा।
महापौर संजय पाण्डे ने बताया जेल अधीक्षक से इस विषय को लेकर लंबी चर्चा की गई है। आसपास के लोगों को जो परेशानी हो रही है उसका निराकरण किया जाएगा। जेल अधीक्षक ने नाली बनाने को लेकर सहयोग करने की बात कही है।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles