कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
*नदी में फंसे युवक को सुरक्षित निकाला गया और एक की तलाश जारी*

*छत्तीसगढ़ आजतक, दंतेवाड़ा 9 जुलाई 2025*
दंतेवाड़ा जिले से होकर बहने वाली इंद्रावती नदी में बुधवार की सुबह एक नाव पलट गई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक व्यक्ति लापता है वहीं दूसरा चट्टानों के बीच फंसा हुआ है। बाजार से लौटते वक्त हादसा हुआ है। मामला बारसूर थाना क्षेत्र का है।
ग्रामीण बारसूर के पास स्थित मंगनार के रहने वाले हैं। जो नाव के सहारे बोधघाट बाजार गए हुए थे। लौटते वक्त इंद्रावती और गुडरा नदी के संगम में तेज बहाव के चलते इनकी नाव पलट गई। नाव में कितने लोग सवार थे ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
मिली जानकारी अनुसार मंगनार इंद्रवती नदी एवं माड़िन नदी के संगम में फंसे युवक महेश कुमार ओयाम पिता बोता उम्र 14 वर्ष मंगनार निवासी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। एवं जगूराम लेखाम पिता बुधराम उम्र 22 वर्ष मंगनार निवासी है जो कि अभी भी लापता हैं जिसका खोजबिन जारी है।



