कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशमांग
*सरपंच संघ की विशेष बैठक में जनसमस्याओं के निराकरण हेतु शक्ति प्रदर्शन की चेतावनी*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर 5 जुलाई 2025*
बकावण्ड ब्लॉक के अटल समरसता भवन में सरपंच संघ की विशेष बैठक दिनांक 04 जुलाई 2025, शुक्रवार को दोपहर 12 बजे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सरपंच संघ के अध्यक्ष रीमाधर बघेल ने की। बैठक में संघ के उपाध्यक्ष गोपाल कश्यप, सचिव संतोष कुमार कश्यप, महामंत्री चक्रधर कश्यप, संयोजक/संरक्षक अम्बाली कश्यप एवं तिलोत्तमा मौर्य, मीडिया प्रभारी नीलम कश्यप, मधुसूदन, कार्यकारिणी सदस्यगण पाकलु राम कश्यप, गजा, जितेंद्र, लखमु राम भारती, संतोष कश्यप सहित सभी सरपंचगण उपस्थित रहे।



