Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशशिक्षा

*ज्ञानगुड़ी में प्रवेशोत्सव: कलेक्टर ने बच्चों को दिए सफलता के मंत्र*

*समय का सदुपयोग कर कड़ी मेहनत से पढ़ाई करने दी समझाइश*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर,04 जुलाई 2025*

धरमपुरा स्थित ज्ञानगुड़ी में शुक्रवार को आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में कलेक्टर श्री हरिस एस ने शिरकत कर स्कूली बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों से रूबरू होकर संवाद करते हुए कहा कि वे अपने जीवन में सकारात्मक सोच और सतत प्रयासों के बल पर किसी भी मंजिल को प्राप्त कर सकते हैं। कलेक्टर ने कहा हर बच्चा विशेष है और यदि सही दिशा में योजनाबद्ध तरीके से प्रयास करें तो सफलता अवश्यम्भावी है।

प्रवेशोत्सव के अवसर पर कलेक्टर ने ज्ञानगुड़ी में नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए समय का सदुपयोग कर कड़ी मेहनत से पढ़ाई करने की समझाइश दी। कलेक्टर ने ज्ञानगुड़ी परिसर का निरीक्षण कर कोचिंग व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की तथा शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल ने बताया कि ज्ञानगुपड़ी में आज से नया सत्र आरंभ हो रहा है जिसमें समूचे बस्तर संभाग के करीब 151 बच्चे कोचिंग लेने के लिए प्रवेश प्राप्त कर चुके हैं। इन सभी बच्चों को विभागीय शैक्षणिक संस्थानों के विशेषज्ञ शिक्षकों के द्वारा कोचिंग प्रदान किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा धरमपुरा में संचालित ज्ञानगुड़ी में चयनित बच्चों को नीट, जेईई जैसी प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। गत वर्ष इस संस्थान से 51 बच्चों ने नीट क्वालीफाई किया है, जो आगामी दिनों में प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। इस दौरान ज्ञानगुड़ी के प्रभारी श्री अलेक्जेंडर चेरियन तथा शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles