WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की ली बैठक* 

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

आंगनबाड़ी केंद्रों के उचित रखरखाव और बालिकाओं की शिक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 03 जुलाई 2025*

कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वच्छता और समुचित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही गर्भवती महिलाओं का समय पर एएनसी पंजीयन एवं नियमित जांच कराने पर जोर देते हुए कहा कि मातृ एवं शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिए समयबद्ध जांच बहुत आवश्यक है।
कलेक्टर ने सुकन्या समृद्धि योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बालिकाओं के अभिभावकों को योजना की जानकारी देकर खाता खोलने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण हेतु जनजागरूकता बढ़ाने को कहा। उन्होंने कहा कि विद्यालय छोड़ चुकी बालिकाओं की काउंसलिंग कर उन्हें पुनः शिक्षा से जोड़ने के प्रयास करें, विशेषकर 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ने वाली बालिकाओं को महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा हेतु प्रेरित करें। इस संबंध में जागरूकता हेतु विभिन्न स्थानों में ग्राम चौपाल आयोजित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में विभागीय निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की और शौचालय और पेयजल सुविधाओं के कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा महतारी वंदन योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, नोनी सुरक्षा योजना, पोषण ट्रैकर, फेस कैप्चरिंग और जियो-फेंस एरिया जैसे विभागीय कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अवनी बिस्वाल सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles