WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*जगदलपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय मे बुधवार को पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता और उनके तीन साथियों को दोषमुक्त न्यायालय ने किया*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, जगदलपुर 2 जुलाई 2025*

कांग्रेस के कुशासन, भ्रष्टाचार और भय के खिलाफ लगातार कांग्रेस की सरकार में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा पूरे प्रदेश के साथ बस्तर में भी जनता की आवाज बनकर लोकतांत्रिक विरोध धरना प्रदर्शन किया जाता रहा! जिससे कांग्रेस की सरकार और कांग्रेस के नेता परेशान होकर ऐसे धरना प्रदर्शन आंदोलन को कुचलने के लिए तत्कालीन विपक्ष के कार्यकर्ताओं के ऊपर सरकार का दुरुपयोग करते हुए पुलिस पर दबाव बनाकर झूठे प्रकरण बनाए जाते रहे, ऐसे ही प्रकरण में सुरेश गुप्ता, मनोहर दत्त तिवारी, रघु सेठिया एवं रवि कश्यप एवं अन्य के ऊपर मामला दर्ज हुआ।कांग्रेस के सरकार में आरटीओ में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ 06 जनवरी 2021 को ज्ञापन दिया था ज्ञापन लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज करते हुए दिया गया था, जिससे कांग्रेस के नेताओं ने अधिकारियों पर दबाव बनाकर एफआईआर करने को मजबूर किया और इन नेताओं के ऊपर कई धाराओं के साथ एट्रोसिटी एक्ट की धारा लगाई गई! इन सभी नेताओं को 56 दिन जेल में रहना पड़ा था

28 फरवरी 2022 को सभी नेताओं को गिरफ्तार किया गया और 21 अप्रैल 2022 को हाई कोर्ट से जमानत मिली थी लगातार 38 महीने न्यायालय की शरण में अपने अधिवक्ता आनंद विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में न्याय की गुहार लगाते रहे और आज सभी को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गोविन्द नारायण जांगड़े जी ने सभी को दोष मुक्त किया! भाजपा कार्यालय में पटाखे व मिठाई बाटकर स्वागत किया गया।

सुरेश गुप्ता ने कहा यह सत्य की जीत है। भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद है। 56 दिन जेल में रहने के साथ-साथ आज छप्पन भोग में हमें दोष मुक्त किया गया। कांग्रेस का चेहरा आज उजागर हुआ।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद मोहन मिश्रा, महापौर संजय पांडे, संग्राम सिंह राणा,रोहित त्रिवेदी,कमल पटवा, दिलीप झा, संजय चंद्राकर, शशि पाठक, पीतांबर कश्यप,रणवीर सिंह, योगेश शुक्ला, प्रेम सेठिया, गजेंद्र पगारे, राधेश्याम पेंन्द्रे,धरमु मांडवी,रैतू कश्यप, दिगंबर राव, दिलीप सुंदरानी, मनोज ठाकुर सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles