WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*सभी को पक्का मकान मिले, यह स्वप्न साकार कर रही डबल इंजन की सरकार – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में दरभा मण्डल की ग्राम पंचायत मावलीपदर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो मकानों का गृह प्रवेश एवं नये बनने वाले 101 आवास का भूमिपूजन किया*

*प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी ग्रामीण हितग्राहियों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने किया सम्मान*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर 10 जून 2025*

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में आज मंगलवार को दरभा मंडल में ग्राम मावलीपदर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो नये मकान एवं 101 प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों का विधिवत गृह प्रवेश एवं भूमिपूजन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने किया। दरभा मंडल में मावलीपदर पंचायत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के दो नवनिर्मित आवास का पूरे पूजा विधान के साथ गृह प्रवेश कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने आवास मालिक भगतराम एवं चितरी को स्वंय के नये आवास की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की मंशा सभी का पक्का मकान हो । हमारे देवतुल्य जनमानस का स्वयं का पक्का मकान बने । इसी तारतम्य में प्रधानमंत्री आवास योजना प्रारंभ किया गया है। जिसमें हमारे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिलें।

मावलीपदर में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना में गृह प्रवेश एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव का ग्रामवासियों ने पारंपरिक रूप से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके पश्चात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने सभी हितग्राहियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत व सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव ने प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित सभी ग्रामीण हितग्राहियों से भेंट की, उनसे बातचीत कर उन्हें सम्मानित करते शुभकामनाएं एवं बधाई दिया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सपना की सभी के पास हो पक्का मकान इसी तारतम्य में आज जगदलपुर विधानसभा के दरभा ब्लॉक के मावलीपदर ग्राम में 101 हितग्राहियों के प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त हुआ है। यह एक ऐतिहासिक पल है कि एक पंचायत में एक साथ 101 पात्र हितग्राहियों का आवास का स्वीकृति प्राप्त हुई है । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने गृह प्रवेश एवं पात्र हितग्राहियों से भेंट कर उन हितग्राहियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि आप सभी के पास अब पक्का मकान होगा। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की मंशा के अनुरूप सभी के पास हो पक्का मकान जिसका लाभ हमारे जनता को मिले । हमारी डबल इंजन की सरकार जनता के लिए कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं को लाया है जिसमें महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास योजना जिसमें सभी के पास अपना स्वंय का पक्का मकान बने। इसी लक्ष्य के साथ शासन कार्य कर रही है। श्री देव ने पूरे देश में प्रधानमंत्री आवास का लाभ प्राप्त हो रहा है।

क्षेत्र में विकास कार्य अनवरत जारी रहेगा। आवास, सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा,पुल , पुलिया जैसे मूलभूत सुविधा देना हमारा दायित्व है। हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। इस दौरान विद्यासरण तिवारी, मनोहर तिवारी,जनपद अध्यक्ष मानकदई कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष हरिप्रसाद कश्यप, मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम, संतोष बघेल,गागराराम नाग, फूलसिंह सेठिया, संरपंच लिबरू राम, धमेंद्र ठाकुर,पीलूराम,मंगलराम, रामसिंह, महादेव, सीईओ वीरेन्द्र बहादुर एवं काफी संख्या में जनमानस उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles