WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*”बिजली नहीं, अब सब्र खत्म हो गया है!” – कांग्रेस का पॉवरहाउस घेराव, गरजे नेता, उमड़ी जनता*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 20 मई 2025* 

शहर की बुझती बत्तियों ने आज कांग्रेस को सड़कों पर ला दिया। बिजली की अनियमित आपूर्ति और लगातार कटौती से त्रस्त जनता की आवाज बनने कांग्रेस पार्टी ने आज सीएसईबी पॉवर हाउस चौक का घेराव किया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

*पूर्व विधायक रेखचंद जैन* के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन ने बिजली विभाग की नींद उड़ा दी। गर्मी से झुलसते शहर में बिजली कटौती ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है – और अब सब्र का बांध टूट गया है।

प्रदर्शन में *शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य*, *नगर निगम नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी*, *उप नेता प्रतिपक्ष कोमल सेना*, पार्षद *गौतम पानीग्राही*, *जस्टिन भावानी*, *अफरोज बेगम*, *लोकेश चौधरी*, *राजेश राय*, *ज़ाहिद हुसैन* समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए। नारों से गूंजते पॉवर हाउस चौक पर “बिजली दो या कुर्सी छोड़ो” जैसे तीखे नारे सुनाई दिए।

*जनता का गुस्सा फूटा, नेताओं का एलान – अब और नहीं सहेंगे!*

पूर्व विधायक *रेखचंद जैन* ने कहा, “शहर को अंधेरे में डुबोने वालों को अब जवाब देना होगा। जनता का सब्र टूट चुका है, और कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।”
पार्षद *गौतम पानीग्राही* ने कहा, “बिजली की ये मनमानी अब नहीं चलेगी। ये सिर्फ बिजली नहीं, जनता के हक का सवाल है।”

*प्रदर्शन में रखी गई मुख्य मांगे:*

– नियमित बिजली आपूर्ति तत्काल शुरू की जाए।
– कटौती की स्पष्ट समय-सारिणी जारी की जाए।
– लापरवाह अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई हो।
– बिजली संकट पर उच्चस्तरीय जांच बैठाई जाए।

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो चरणबद्ध आंदोलन और उग्र होगा।

*”अब सिर्फ रोशनी नहीं, जवाब भी चाहिए!”*
कांग्रेस का यह आंदोलन सिर्फ एक प्रदर्शन नहीं, जनता की पीड़ा की गूंज है। सवाल ये नहीं कि बिजली कब आएगी, सवाल ये है कि कब तक जनता अंधेरे में जीती रहेगी?

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles